UPI Tips: हो गए हैं फ्रॉड के शिकार, अकाउंट से निकल गए हैं पैसे तो ऐसे मिलेंगे वापस, नोट करके रख लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

एक गलती से पूरा बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। भारत में डिजिटल पेमेंट के स्कैम खूब हो रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि आपको इस बात की जानकारी हो कि यदि किसी कारणवश आपके साथ फ्रॉड हो जाता है और खाते से पैसे निकल जाते हैं तो उन्हें वापस पाने का क्या तरीका है....

विज्ञापन
Here is how you can recover money lost in UPI or banking fraud know in hindi
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से डिजिटल पेमेंट जैसे यूपीआई पेमेंट का आह्वान किया था। डिजिटल पेमेंट के सभी तरीकों में यूपीआई पेमेंट भारत में काफी लोकप्रिय है। जितने लोगों के पास आज स्मार्टफोन है वे सभी यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट के साथ खतरे भी बहुत हैं।

    एक गलती से पूरा बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। भारत में डिजिटल पेमेंट के स्कैम खूब हो रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि आपको इस बात की जानकारी हो कि यदि किसी कारणवश आपके साथ फ्रॉड हो जाता है और खाते से पैसे निकल जाते हैं तो उन्हें वापस पाने का क्या तरीका है....

    विज्ञापन

    यदि आपकी यूपीआई आईडी के साथ किसी तरह का कोई फ्रॉड होता है या यूपीआई के जरिए आपके खाते से पैसे निकाले जाते हैं तो आप नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की साइट npci.org.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बैंक से भी शिकायत कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि शिकायत के बाद 30 दिनों तक भी समस्या का समाधान नहीं होता है और आपके पैसे वापस नहीं आते हैं तो आप cms.rbi.org.in पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं या फिर crpc@rbi.org.in पर ई-मेल के जरिए शिकायत कर सकते हैं। शिकायत आप जितनी जल्दी करेंगे उतना ही बढ़िया होगा तो इस बात का ध्यान जरूर रखें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें