Google Gemini: गूगल ने पेश किया अपना सबसे पावरफुल एआई टूल, GPT-4 से होगा मुकाबला
गूगल ने Gemini को लेकर कहा है कि यह एक नए युग की शुरुआत है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इसका सीधा मुकाबला ओपनएआई के सबसे लेटेस्ट एआई टूल GPT-4 के साथ है।

विस्तार
गूगल ने अपने सबसे पावरफुल आर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल पेश किया है। गूगल ने इसे Gemini नाम दिया है, हालांकि टेक्निकल नाम Gemini 1.0 है, क्योंकि यह पहला जेमिनी का पहला वर्जन है। गूगल ने Gemini को लेकर कहा है कि यह एक नए युग की शुरुआत है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इसका सीधा मुकाबला ओपनएआई के सबसे लेटेस्ट एआई टूल GPT-4 के साथ है।
गूगल का Gemini मल्टीमॉडल एआई और बेसिक एआई का कॉम्बो वर्जन है। Gemini को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रोग्रामिंग में इसे महारत हासिल है। यह अपने प्रतिद्वंदी मॉडल के मुकाबले दोगुना फास्ट है और इसकी परफॉरमेंस मार्केट में मौजूद एआई मॉडल के मुकाबले 85% बेहतर है।
गूगल ने अपने नए आई मॉडल Gemini के तीन वर्जन Ultra, Pro, Nano पेश किए हैं जो कि तीन अलग-अलग इस्तेमाल के लिए हैं। Gemini एक सिंगल लैंग्वेज मॉडल नहीं है लेकिन Gemini Nano, Gemini Pro और Gemini Ultra की अपनी एक जरूरत है।
- जरूरी खबर: Google तैयार कर रहा नया AI टूल, जीमेल पर स्पैम ई-मेल की होगी छुट्टी
- अजब-गजब: इंस्टाग्राम में आया बड़ा बग, पुराने वीडियोज से गायब हो रहे ऑडियो
- काम की बात: आपके स्मार्टफोन में वायरस है या नहीं, इन तरीकों से पता करें और ऐसे हटाएं
- राहतभरी खबर: सरकार का बड़ा फैसला, 100 वेबसाइट को किया गया ब्लॉक, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कर रही थीं ठगी