Chandrayaan-3: अपने स्मार्टफोन पर ऐसे देखें चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, लैंडिंग से पहले मिल जाएगा नोटिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2023 09:07 AM IST
सार

आज यानी 23 अगस्त की शाम का 5 बजकर 20 मिनट का समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए तय किया गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी आप भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को रियल टाइम में आप अपने फोन पर लाइव कैसे देख सकेंगे?

विज्ञापन
Chandrayaan 3 soft landing live on moon where and how to watch all details here
Chandrayaan 3 Live landing - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश और दुनिया की निगाहें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर है। रूस के चंद्रमा मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब पूरी दुनिया को भारत से ही उम्मीद है। भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त 2023 को होने वाली है लेकिन यदि किसी कारणवश यह लैंडिंग नहीं होती है तो फिर 27 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

    23 अगस्त की शाम का 5 बजकर 20 मिनट का समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए तय किया गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी आप भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को रियल टाइम में आप अपने फोन पर लाइव कैसे देख सकेंगे?

    विज्ञापन

    चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। लाइव प्रसारण 23 अगस्त को शाम को 5.20 बजे शुरू होगा। इसरो के यूट्यूब चैनल पर जाकर आप नोटिफिकेशन के लिए भी क्लिक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद लैंडिंग से ठीक पहले आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसरो का चैनल पर यूट्यूब पर @isroofficial5866 नाम से है। इसरो के अलावा नेशनल जियोग्राफिक इंडिया के यूट्यूब चैनल @natgeoindia पर भी लाइव लैंडिंग देखी जा सकेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें