WhatsApp block check trick: व्हाट्सएप पर किसने किया आपको ब्लॉक? अब ऐसा खुलेगा राज, बस एक Hi और मिल जाएगा जवाब
How To Know If Blocked On WhatsApp:
क्या आपके मैसेज पर भी हफ्तों से सिर्फ सिंगल टिक आ रहा है? तो ब्लॉक हुए हैं या सामने वाले का डाटा ऑफ है। इस बात की जानकारी अब मेटा एआई आपको खुद देगा। जानें वह ट्रिक जिससे आप बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के पता लगते है कि आप ब्लॉक हैं या नहीं...

विस्तार
व्हाट्सएप पर किसी ने ब्लॉक किया है या नहीं, यह पता लगाना हमेशा से एक पहेली रहा है। खासकर तब, जब सामने वाले ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर हटा रखी हो या लास्ट सीन छुपा रखा हो, लेकिन अब वॉट्सएप के अपने इंटेलिजेंट असिस्टेंट मेटा एआई की मदद से आप यह जान सकते हैं। अगर व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज भेजने पर सिर्फ एक टिक दिख रहा है और आप कंफ्यूज हैं कि सामने वाले ने ब्लॉक किया है या इंटरनेट बंद है, तो अब एक नया तरीका सामने आया है। मेटा के एआई चैटबॉट मेटा एआई की मदद से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप ब्लॉक हैं या नहीं। बस संदिग्ध चैट में @Meta AI लिखकर हाय भेजें। अगर मेटा एआई जवाब देता है, तो आप ब्लॉक नहीं हैं।
ध्यान रखने वाली बात
हालांकि यह तरीका 100 प्रतिशत सटीक नहीं माना जाता। इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे मेटा एआई सभी अकाउंट्स पर उपलब्ध नहीं है। कुछ देशों या वर्जन में यह फीचर एक्टिव नहीं होता और एप अपडेट या सर्वर इश्यू की वजह से भी जवाब न मिलता। इसलिए इसे एक संकेत के तौर पर देखें, अंतिम सबूत के तौर पर नहीं।
ये भी पढ़े: Holi AI Prompts: इन प्रॉम्प्ट्स से बनाएं वायरल होली फोटो, एक क्लिक में उड़ेंगे रंग और गुलाल, जानें कैसे
कैसे काम करती है यह मेटा एआई ट्रिक?
अगर आपको शक है कि किसी खास कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:चैट बॉक्स खोलें: उस व्यक्ति की चैट विंडो पर जाएं जिस पर आपको शक है।मेटा एआई को बुलाएं: मैसेज टाइप करने वाली जगह पर @Meta AI लिखें।मैसेज भेजें: इसके बाद एक छोटा सा हाय या कोई सवाल लिखकर सेंड कर दें।अगर मेटा एआई जवाब देता है। इसका मतलब है कि आप ब्लॉक नहीं हैं और आपका मैसेज सर्वर तक पहुंच रहा है। अगर जवाब नहीं आता तो आपके मैसेज पर घंटों तक सिंगल टिक बना रहता है, तो इसकी पूरी संभावना है कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है। सिर्फ Meta AI ही नहीं, इन 4 संकेतों से भी आप कंफर्म कर सकते हैं कि आप ब्लॉक हैं या नहीं।
ग्रुप टेस्ट
: उस व्यक्ति को किसी नए वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करें। अगर Can't add participant का एरर आए, तो समझ लीजिए आप ब्लॉक हैं।व्हाट्सएप कॉल:ब्लॉक होने पर आपकी कॉल कभी कनेक्ट नहीं होगी, सिर्फ कॉलिंग लिखा आएगा, रिंगगिंग नहीं।ये भी पढ़े: AI: क्या आप इस्तेमाल कर रहे हैं गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल 'Lyria 3'? इन आसान टेक्स्ट से बनाएं गाना
थर्ड-पार्टी एप्स से बचें
गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्स मौजूद हैं जो दावा करते हैं कि वे Who Blocked Me की जानकारी देंगे। इनसे दूर रहें। ये एप्स आपका डेटा चोरी कर सकते हैं और आपका वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने का खतरा रहता है। मेटा एआई वाला तरीका सबसे सुरक्षित है क्योंकि यह आधिकारिक फीचर है।
व्हाट्सएप और प्राइवेसी
व्हाट्सएप की पॉलिसी के अनुसार, प्लेटफॉर्म जानबूझकर ऐसा कोई डायरेक्ट नोटिफिकेशन नहीं देता जिससे साफ पता चल जाए कि किसी ने आपको ब्लॉक किया है। यह यूजर प्राइवेसी बनाए रखने के लिए किया गया है। मेटा एआई का यह तरीका भी आधिकारिक ब्लॉक डिटेक्शन टूल नहीं है, बल्कि एक तकनीकी व्यवहार पर आधारित ट्रिक है।