AI: क्या आप इस्तेमाल कर रहे हैं गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल 'Lyria 3'? इन आसान टेक्स्ट से बनाएं गाना
Lyria 3 Text Prompts:
गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल Lyria 3 अब यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट, इमेज या शॉर्ट वीडियो के जरिए 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक बनाने की सुविधा देता है। इस लेख में हम बताएंगे कुछ आसान टेक्स्ट प्रॉम्ट जिनसे आप आसानी से गाना बना सकेंगे।

विस्तार
अब गाना बनाने के लिए न स्टूडियो की जरूरत है, न महंगे सॉफ्टवेयर की और न ही मिक्सिंग कंसोल की। गूगल जेमिनी का नया एआई म्यूजिक मॉडल Lyria 3 यूज़र्स को सिर्फ टेक्स्ट लिखकर 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक तैयार करने की सुविधा देता है। अगर आप सोशल मीडिया रील, यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बनाना चाहते हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है।
क्या है Lyria 3?
Lyria 3, गूगल डीपमाइंड का एआई म्यूजिक जनरेशन मॉडल है। यह आपके दिए गए इनपुट को 30 सेकंड के तैयार म्यूजिक ट्रैक में बदल देता है।
आप इन तीन तरीकों से म्यूजिक बना सकते हैं:
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकरइमेज अपलोड करकेशॉर्ट वीडियो के जरिए
आपको सिर्फ ये बताना है:
मूड कैसा हो (रोमांटिक, ड्रामेटिक, एनर्जेटिक)जॉनर क्या हो (पॉप, सिनेमेटिक, लो-फी, मेटल)टेम्पो कितना हो (स्लो, 70 BPM, फास्ट)कौन-से इंस्ट्रूमेंट हों (गिटार, सिंथ, ड्रम्स)वोकल चाहिए या नहीं (भाषा और आवाज का प्रकार)
इसके बाद एआई खुद ही कंपोजिशन, लेयरिंग, मिक्सिंग और जरूरत पड़ने पर लिरिक्स तक तैयार कर देता है।