Xiaomi के नए स्मार्टफोन में मिल सकती है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक मेकर शाओमी भी अब फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने वाली कंपनियों की फेहरिस्त में शामिल होने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो सैमसंग, एप्पल, एलजी के बाद शाओमी Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने वाली चौथी कंपनी बन जाएगी।
शाओमी एमआई 7 में हो सकता है वायरलेस चार्जिंग
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में लॉन्च होने वाले कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 7 में वायरलेस सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं एमआई 7 को लेकर लीक रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 इंच की फुल एचडी ऐमोलेड डिस्प्ले होगी।
ये भी पढ़ेंः Facebook एंड्रॉयड ऐप में ही आ रहा है WhatsApp शॉर्टकट, ऐसे करेगा काम
बता दें कि इससे पहले एप्पल आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन X, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, सैमसंग एस8, एस8 प्लस जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं नोकिया, मोटो, एचटीसी, गूगल जैसी कंपनियां अपने फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने की तैयारी कर रही हैं।