YouTube Update: यूट्यूब ने जारी किया ऐसा फीचर्स कि यूजर्स हो गए आगबबूला, क्लाइमेक्स के समय ही दिखेंगे विज्ञापन
Google के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म ने बताया कि यह फीचर Gemini AI की मदद से किसी वीडियो के उस पल को पहचानता है जब दर्शक सबसे ज्यादा जुड़े हुए होते हैं और उसी समय पर विज्ञापन दिखाया जाएगा जिससे विज्ञापन की पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ सके।

विस्तार
YouTube ने एक ऐसा फीचर जारी किया है जिसने यूजर्स के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। YouTube अपने विज्ञापनदाताओं के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पेश किया है, जिसका नाम ‘Peak Points’ है। इस फीचर की घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित कंपनी के Brandcast इवेंट में की गई।
Google के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म ने बताया कि यह फीचर Gemini AI की मदद से किसी वीडियो के उस पल को पहचानता है जब दर्शक सबसे ज्यादा जुड़े हुए होते हैं और उसी समय पर विज्ञापन दिखाया जाएगा जिससे विज्ञापन की पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ सके।
YouTube के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह फीचर वीडियो को फ्रेम-दर-फ्रेम और ट्रांसक्रिप्ट के आधार पर विश्लेषित करता है। इसका उद्देश्य उस उत्सुकता या भावनात्मक क्लाइमेक्स को पहचानना होता है, जहां दर्शक सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे होते हैं। उदाहरण के तौर पर, एक डेमो वीडियो में Gemini ने उस पल को चुना जब कोई व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने ही वाला होता है और वहीं पर विज्ञापन चलाया गया।
- SIM Card Scam: आपके नाम का सिम इस्तेमाल कर रहे स्कैमर्स, ऐसे चलता है पूरा रैकेट, बचने का तरीका जानें
- Secure Phones: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित फोन, VVIP और खुफियां एजेंसियां भी करती हैं इस्तेमाल
- Android 16: बदलने वाला है एंड्रॉयड फोन के इस्तेमाल का तरीका, जानें इसके सभी स्पेशल फीचर्स
- Fact Check: सरकार की नई योजना शुरू, हर दिन 10 हजार रुपये कमाने का है मौका