Fact Check: सरकार की नई योजना शुरू, हर दिन 10 हजार रुपये कमाने का है मौका
सरकार ने एक नई योजना लॉन्च की है जिसके तहत हर रोज 10 हजार रुपये कमाने का मौका है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई योजना शुरू की है, जिससे लोग रोजाना 10,000 रुपये तक कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस दावे का सच...

विस्तार
डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधियों ने इसे धोखाधड़ी का नया हथियार बना लिया है। देश में सबसे ज्यादा स्कैम सरकारी योजनाओं के नाम पर होता है। अब हाल ही में एक वेबसाइट का दावा है कि सरकार ने एक नई योजना लॉन्च की है जिसके तहत हर रोज 10 हजार रुपये कमाने का मौका है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई योजना शुरू की है, जिससे लोग रोजाना 10,000 रुपये तक कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस दावे का सच...
वेबसाइट india09.com ने दावा किया कि एक नई सरकारी योजना के तहत लोग प्रतिदिन 10,000 रुपये तक कमा सकते हैं। इसी के साथ यह भी बताया गया कि बड़ी संख्या में लोग पहले ही 80,000 से 3,50,000 रुपये तक कमा चुके हैं। साइट पर एक न्यूज रिपोर्ट का रूप देकर इस झूठी जानकारी को प्रचारित किया गया था, जिससे लोग विश्वास कर बैठें। सरकार ने इस दाने को फर्जी बताया है और लोगों से इस तरह के दावे से दूर रहें।
ऐसी वेबसाइटें आम तौर पर यूजर्स से उनके बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी मांगती हैं। एक बार आपने यह जानकारी साझा कर दी, तो साइबर ठग आपके खाते से पैसे निकाल सकते हैं या आपके नाम से फर्जी लोन ले सकते हैं।
- Android 16: बदलने वाला है एंड्रॉयड फोन के इस्तेमाल का तरीका, जानें इसके सभी स्पेशल फीचर्स
- iPhone Fold: पहले फोल्डेबल आईफोन में मिलेगी ऐसी डिस्प्ले, नई लीक में सामने आई डिजाइन
- Work From Home Scam: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाला गैंग, 12 गिरफ्तार
- iPhone: भारत और चीन में आईफोन असेंबल होता है या मैन्युफैक्चर, दोनों में क्या है अंतर?