Google Bard: गूगल बार्ड पर भी अब लिखकर बना सकते हैं इमेज, 40 भाषाओं में फैक्ट चेक भी करेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Feb 2024 09:50 AM IST
सार

गूगल ने Bard के लिए Imagen 2 मॉडल जारी किया है जो कि हाई क्वालिटी फोटो आपकी मांग को पूरा कर सकता है यानी यदि आप Bard को create an image of a dog riding a surfboard का कमांड देते हैं तो यह तुरंत आपके लिए इस टेक्स्ट के आधार पर फोटो तैयार कर देगा।

विज्ञापन
You can now create AI images on Google Bard details here
Google bard - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने अपने AI चैटबॉट Bard को अपग्रेड कर दिया है। गूगल का बार्ड एआई अब टेक्स्ट से इमेज बना सकते हैं। पहले बार्ड में यह सुविधा नहीं थी लेकिन चैटजीपीटी के पेड वर्जन में टेक्स्ट से फोटो बनाने की सुविधा है। गूगल ने Bard के लिए नया अपडेट जारी किया है।

    गूगल ने Bard के लिए Imagen 2 मॉडल जारी किया है जो कि हाई क्वालिटी फोटो आपकी मांग को पूरा कर सकता है यानी यदि आप Bard को create an image of a dog riding a surfboard का कमांड देते हैं तो यह तुरंत आपके लिए इस टेक्स्ट के आधार पर फोटो तैयार कर देगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा है कि Imagen 2 की क्वालिटी बेस्ट होगी और स्पीड भी अच्छी होगी यानी कमांड देने के बाद कुछ ही सेकेडों में फोटो बन जाएगी। गूगल Bard की तस्वीरों पर SynthID टेक्नोलॉजी का वाटरमार्क होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कई भाषाओं में फैक्ट चेकिंग

    गूगल Bard पर करीब 40 भाषाओं में फैक्ट चेक भी कर सकेगा। इससे पहले बार्ड सिर्फ अंग्रेजी में फैक्ट चेक करता था। गूगल के मुताबिक इस फीचर की मदद से बार्ड सटीक रिजल्ट देगा। Gemini Pro के लिए भी अब 40 भाषाओं का सपोर्ट जारी कर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें