Call Drop: कॉल ड्रॉप की समस्या से जल्द मिलेगा छुटकारा, TRAI ने कर ली पूरी तैयारी
जिन जगहों पर बूस्टर की जरूरत है, वहां बूस्टर इंस्टॉल किए जाएं। बता दें कि देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां निजी तौर पर लोगों के बीच एक सर्वे कर रही हैं और नेटवर्क सुधारने पर काम कर र

विस्तार
यदि आप भी किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं और आपको नेटवर्क की समस्या है तो आपके लिए गुड न्यूज है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कॉल ड्रॉप की समस्या के समाधान के लिए कमर कस ली है। TRAI के नए चेयरमैन अनिल कुमार लोहोटी ने कहा है कि कॉल ड्रॉप की समस्या को हर हाल में दूर किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि TRAI का पूरा फोकस अब क्वालिटी सुधारने पर है। TRAI फिलहाल कॉल ड्रॉप को खत्म करने पर काम कर रहा है। TRAI ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां घरों को अंदर नेटवर्क को सुधारने पर काम करें।
जिन जगहों पर बूस्टर की जरूरत है, वहां बूस्टर इंस्टॉल किए जाएं। बता दें कि देश की दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां निजी तौर पर लोगों के बीच एक सर्वे कर रही हैं और नेटवर्क सुधारने पर काम कर रही हैं।
बता दें कि उन कंपनियों के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन भी जल्द होने वाला है जो देश में सैटेलाइट कनेक्टिविटी प्रदान करना चाहती हैं, जिनमें रिलायंस जियो, स्टारलिंक, अमेजन का प्रोजेक्ट कुइपर और अन्य शामिल हैं।
- Downloaded Apps List: फ्लॉप होने के बाद भी Threads ने X को पछड़ा, टॉप-5 में बनाई जगह
- जॉब स्कैम: 30 वर्षीय ठग ने लगाया सैकड़ों लोगों को चूना, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगे 1.42 करोड़ रुपये
- Fact Check: आपके पास है आधार कार्ड तो सरकार दे रही 4.78 लाख रुपये का लोन, जानें सच्चाई
- Budget 2024: PDF फाइल में डाउनलोड करें पूरा बजट, यह है तरीका