पूरी दुनिया में ठप हुईं Yahoo की कई सेवाएं, यूजर्स परेशान

वेब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी याहू (Yahoo) के ठप होने के कारण पूरी दुनिया के यूजर्स परेशान हैं। याहू की कई सेवाएं बाधित हैं जिनमें याहू मेल भी शामिल है। याहू के डाउन होने के बाद लोग ट्विटर पर शिकायत कर रहे हैं।
वहीं याहू के कस्टमर केयर ने भी एक ट्वीट में सर्विस के डाउन होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि यूजर्स ईमेल समेत हमारी कई सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसे फिक्स करना हमारी पहली प्राथिमकता है।
वहीं ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि सेवा ठप होने के कारण कितने यूजर्स प्रभावित हैं, लेकिन आउटेज मॉनिटरिंग साइट Downdetector.com की रिपोर्ट के मुताबिक चार हजार से भी अधिक यूजर्स प्रभावित हैं।