Lenovo ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Thu, 05 Sep 2019 02:49 PM IST
Lenovo Z6 Pro Lenovo A6 Note Lenovo K10 Note launched in India know price and specifications
Lenovo Z6 Pro, K10 Note, A6 Note - फोटो : TWITTER

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने एक लंबे समय बाद भारत में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Lenovo Z6 Pro, Lenovo A6 Note और Lenovo K10 Note शामिल हैं। इनमें से Z6 Pro एक फ्लैगशिप फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं सभी फोन के बारे में...

    Lenovo Z6 Pro
    Lenovo Z6 Pro - फोटो : social media

    Lenovo Z6 Pro की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 GPU, 8GB और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में कूलिंग सिस्टम भी है।

    Lenovo Z6 Pro
    Lenovo Z6 Pro - फोटो : TWITTER

    Lenovo Z6 Pro का कैमरा

    इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही नाइट सीन, सुपर मैक्रो, सुपर वाइड एंगल, सुपर बॉडी और डुअल सिन जैसे मोड्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें