X Down: इस तरह से ठप नहीं होती है कोई वेबसाइट, क्या यह एलन मस्क की कोई नई प्लानिंग है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

X के मोबाइल और वेब दोनों यूजर्स को परेशानी हो रही है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद यह पहला मौका नहीं है जब एक्स ठप पड़ा है। इससे पहले भी कई बार एक्स की सेवाएं ठप हुई हैं लेकिन इस बार कुछ अलग तरीके से एक्स ठप हुआ है।

विज्ञापन
X Down Thousands of Users complaints App and Website for Site Formerly Known as Twitter Not Working
X Down - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ठप हो गया है। एक्स पर आज यानी 21 दिसंबर की सुबह से ही यूजर्स कोई भी पोस्ट नहीं देखा पा रहे हैं। यह दिक्कत वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड दोनों यूजर्स को आ रही है। मोबाइल और वेब दोनों यूजर्स को परेशानी हो रही है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद यह पहला मौका नहीं है जब एक्स ठप पड़ा है। इससे पहले भी कई बार एक्स की सेवाएं ठप हुई हैं लेकिन इस बार कुछ अलग तरीके से एक्स ठप हुआ है।

    आमतौर पर जब भी कोई वेबसाइट डाउन होती है तो उसकी सभी तरह की सेवाएं ठप होती हैं, लेकिन एक्स के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। यह काफी हैरान करने और चौंकाने वाला है कि यूजर्स एक्स के एप और साइट को ओपन कर पा रहे हैं लेकिन टाइमलाइन नहीं दिख रहा है, जबकि लोग पोस्ट कर पा रहे हैं।

    विज्ञापन

    एक्स ओपन करने पर Welcome to X! लिखा हुआ आ रहा है लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के पोस्ट नजर नहीं आ रहे हैं। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स को यह परेशानी हो रही है। फिलहाल किसी यूजर्स के पोस्ट को देखने के लिए उसकी प्रोफाइल पर जाना पड़ रहा है। टाइमलाइन पर कोई भी कंटेंट नहीं दिख रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें