WhatsApp Update: वीडियो कॉलिंग के दौरान शेयर कर सकेंगे म्यूजिक और ऑडियो
WhatsApp के इस नए फीचर के आने के बाद आप वीडियो कॉल के दौरान भी म्यूजिक और वीडियो एक दूसरे के साथ शेयर कर सकेंगे। कुछ दिन पहले इस फीचर आईओएस के बीटा वर्जन पर देखा गया था। अब इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रही है।

विस्तार
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। नए फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है। WhatsApp के इस नए फीचर के आने के बाद आप वीडियो कॉल के दौरान भी म्यूजिक और वीडियो एक दूसरे के साथ शेयर कर सकेंगे। कुछ दिन पहले इस फीचर आईओएस के बीटा वर्जन पर देखा गया था। अब इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रही है।
बीटा टेस्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप का यह नया फीचर तभी काम करेगा जब वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीन शेयर की जाएगी। सबसे जरूरी बात यह है कि यह फीचर व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉलिंग के दौरान काम नहीं करेगी।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.26.18 पर देखा जा सकता है। वीडियो कॉलिंग के दौरान यदि वीडियो को पॉज कर दिया जाता है तो यह फीचर सपोर्ट नहीं करेगा।
व्हाट्सएप का यह फीचर एपल के SharePlay फीचर जैसा ही है जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था। एपल के शेयरप्ले फीचर की मदद से वीडियो गेम खेलने के दौरान, फेसटाइम कॉल के दौरान यूजर्स म्यूजिक सुन सकते हैं।
- वाह क्या बात है: अपने स्मार्टफोन से डिलीट करें दूसरे फोन का कोई भी एप, यह है तरीका
- काम की बात: सुपर फास्ट हो जाएगा कछुए की चाल चल रहा गूगल क्रोम ब्राउजर, बदल दें यह सेटिंग
- Google Maps: भारत के लिए गूगल ने जारी किया स्पेशल फीचर, अब टहलते हुए लोगों को लाइव देख सकेंगे
- कभी भी हैक हो सकते हैं iPhone, सरकारी अलर्ट जारी