Trading Scam: अब दिल्ली में सरकारी अधिकारी 1.2 करोड़ रुपये की ठगी, क्यों करते हैं आप ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Feb 2025 11:01 AM IST
सार

प्लेटफॉर्म ने उन्हें बड़ा मुनाफा दिखाया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने रुकावटें डालनी शुरू कर दीं। उन्हें बताया गया कि उन्होंने कुछ ऑर्डर समय पर पूरे नहीं किए, जिससे उनके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ा। पैसे निकालने के लिए, ठगों ने महिला से 35 लाख रुपये का अतिरिक्त डिपॉजिट मांगा।

विज्ञापन
Woman loses Rs 1.2 crore in investment scam says I had no option but to deposit money donts do this things
investment scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दिल्ली के शाहदरा की 61 वर्षीय सरकारी अधिकारी एक बड़े इंवेस्टमेंट स्कैम की शिकार हो गईं, जिसमें उन्होंने 1.2 करोड़ रुपये गवां दिए। यह ठगी एक फर्जी यूके-आधारित ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधि बनकर ठगों द्वारा की गई। ठगों ने महिला को निवेश करने के लिए आकर्षित किया और उच्च लाभ का वादा किया। 78 दिनों में महिला ने अपनी पूरी बचत इस प्लेटफॉर्म में निवेश कर दी। यह घोटाला एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से शुरू हुआ, जिसे महिला ने असली समझ लिया।

    महिला ने बताया कि यह ठगी अक्टूबर 2023 में शुरू हुई, जब उनकी सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। उस व्यक्ति ने खुद को एक सफल ऑनलाइन विक्रेता बताया और महिला को इस एप पर शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उसने दावा किया कि वह दो साल से मोटा मुनाफा कमा रही थी और महिला को भी यही मौका मिल सकता था। बाद में बातचीत WhatsApp पर शिफ्ट हो गई, जहां महिला को निवेश करने के लिए गाइड किया गया।

    विज्ञापन

    महिला ने ठगों पर विश्वास कर फर्जी प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन किया और अपने पैसों से ऑर्डर पूरे करने लगीं। धीरे-धीरे उन्होंने 56 ऑर्डर पूरे किए, जिनकी कुल राशि $1.28 लाख (लगभग 1 करोड़ रुपये) थी। प्लेटफॉर्म ने उन्हें बड़ा मुनाफा दिखाया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने रुकावटें डालनी शुरू कर दीं। उन्हें बताया गया कि उन्होंने कुछ ऑर्डर समय पर पूरे नहीं किए, जिससे उनके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ा। पैसे निकालने के लिए, ठगों ने महिला से 35 लाख रुपये का अतिरिक्त डिपॉजिट मांगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें