अलर्ट: बैंक से आया कॉल और महिला के खाते से निकल गए 5.24 लाख रुपये, आप ऐसे रहें सुरक्षित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Oct 2023 09:46 AM IST
सार

ऐसे में आपको हरदम अलर्ट रहना होगा। साइबर ठग हर बार नए-नए तरीके अपनाते हैं। इस बार ठगों ने एक महिला को बैंक कर्मचारी बनके 5.24 लाख रुपये का चूना लगाया है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

विज्ञापन
woman gets call from person claiming to be a bank employee loses over Rs 5 lakh
Cyber Crime - फोटो : iStock

    विस्तार

    ऑनलाइन स्कैम की कोई लिमिटेशन नहीं है। भारत में ऑनलाइन स्कैम कभी भी और किसी के भी साथ और किसी भी तरीके से हो सकता है। ऐसे में आपको हरदम अलर्ट रहना होगा। साइबर ठग हर बार नए-नए तरीके अपनाते हैं। इस बार ठगों ने एक महिला को बैंक कर्मचारी बनके 5.24 लाख रुपये का चूना लगाया है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

    रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ठाणे की एक 24 वर्षीय महिला ने ताजा साइबर ठगी में 5.24 लाख रुपये गंवाए हैं। महिला को एक शख्स ने बैंक कर्मचारी के तौर पर कॉल किया था। महिला को शख्स ने बताया था कि वह बैंक के क्रेडिट कार्ड के डिपार्टमेंट से है। महिला से शख्स ने क्रेडिट कार्ड के बकाया पेमेंट करने के लिए कहा और इसके लिए उसने महिला को एंड्रॉयड पैकेज (APK) फाइल भेजकर एक एप डाउनलोड कराया।

    विज्ञापन

    महिला ने जैसे ही एप को इंस्टॉल किया, वैसे ही उसके खाते से 5.24 लाख रुपये निकल गए। शुरुआती जांच के मुताबिक ठग ने महिला के फोन में रिमोट कंट्रोल (दूर से कंट्रोल किए जाने वाले) वाले एप को इंस्टॉल किया था और वह दूर बैठे ही महिला के फोन को ऑपरेट कर रहा था, जबकि महिला को इसकी भनक तक ना लगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें