AI Voice Clone: महिला ने आवाज बदलकर पड़ोसन को लगाया छह लाख का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

करिश्मा कौर नाम की महिला ने अपनी पड़ोसन से किसी की आवाज में बार-बार कॉल करके धमकी दी और कई किस्तों में 6.6 लाख रुपये लिए हैं। दोनों महिला की कभी मुलाकात नहीं हुई और ना ही दोनों एक दूसरे को जानती हैं।

विज्ञापन
Woman dupes female neighbour of over Rs 6 lakh by using AI to create male voice during calls
Cyber Fraud - फोटो : Freepik

    विस्तार

    पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने एआई से आवाज बदलकर अपनी पड़ोसी महिला को 6 लाख रुपये का चूना लगाया है। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला का नाम करिश्मा है। उसने एक पुरुष की आवाज में अपनी पड़ोसन को कॉल किया और धमकाकर पैसे लिए।

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कौर नाम की महिला ने अपनी पड़ोसन से किसी की आवाज में बार-बार कॉल करके धमकी दी और कई किस्तों में 6.6 लाख रुपये लिए हैं। दोनों महिला की कभी मुलाकात नहीं हुई और ना ही दोनों एक दूसरे को जानती हैं।

    विज्ञापन

    पुलिस की पूछताछ में करिश्मा ने बताया कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत थी इसलिए उसने एआई का इस्तेमाल करते हुए एक शख्स की आवाज को क्लोन किया और फिर अपनी पड़ोसन को कॉल करके धमकी दी और पैसे मांगे। अब यहां यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि किस पुरुष की आवाज को महिला ने क्लोन किया और उस पुरुष का पीड़ित महिला से क्या संबंध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अचानक से किसी करीबी का कॉल आना:

    यदि आपके पास किसी अपने बेहद ही करीबी का कॉल आता है और वह भी नए नंबर से तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। कॉल आने के समय का भी ध्यान रखें।

    इमरजेंसी:

    एआई के जरिए वॉयस को क्लोन करके ये ठग इमरजेंसी के बहाने के साथ कॉल करते हैं। ये आपके किसी जानने वाले की ही आवाज में कहते हैं कि आपका कोई करीबी मुसीबत में है या अस्पताल में है। ऐसे में पैसे की तुरंत जरूरत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें