Jio, Vi, Airtel: 600 रुपये तक महंगे हुए सभी कंपनियों के प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट
टैरिफ की कीमतें बढ़ाने की शुरुआत रिलायंस जियो ने की और उसके बाद एयरटेल ने और फिर वोडाफोन आइडिया ने अपने नए प्लान की लिस्ट जारी की है। Jio, Vi, Airtel के नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में विस्तार से...

विस्तार
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान महंगे होंगे। अब यह दावा सच हो गया है। रिलायंस जियो से लेकर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल सभी ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। Jio, Vi, Airtel के टैरिफ प्लान की कीमतों में 600 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
टैरिफ की कीमतें बढ़ाने की शुरुआत रिलायंस जियो ने की और उसके बाद एयरटेल ने और फिर वोडाफोन आइडिया ने अपने नए प्लान की लिस्ट जारी की है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जियो का Unlimited 5G अब सिर्फ 2GB और उससे ऊपर वाले के साथ मिलेगा। Jio, Vi, Airtel के नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में विस्तार से...
जियो के मंथली वाले प्लान के तहत जो पहले 155 रुपये का प्लान था, उसके लिए अब 189 रुपये देने होंगे। इस प्लान में 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। जियो के 209 रुपये वाले प्लान के लिए अब 249 रुपये चुकाने होंगे। 239 वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये। 299 वाले प्लान के लिए 349 रुपये। 349 वाले प्लान के लिए 399 रुपये। वहीं, 399 वाले प्लान के लिए 449 रुपये का भुगतान करना होगा।
- Meta AI: व्हाट्सएप पर ऐसे करें इस्तेमाल, पाएं अपने सभी सवालों के जवाब, बनाएं एआई इमेज
- सावधान: आपका सिम कार्ड ही आपको पहुंचा सकता है जेल, नया सिम लेने से पहले नए नियम जान लें
- Alert: इन 35 स्मार्टफोन में बंद होने वाला है WhatsApp, कंपनी ने दी जानकारी, देखें लिस्ट
- Google Translate: गूगल ने की बड़ी घोषणा, आ रहा 110 नई भाषाओं का सपोर्ट