क्या आपके फोन पर भी आया है दूरसंचार विभाग का इमरजेंसी अलर्ट, जानें सरकार ने क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jul 2023 04:36 PM IST
सार

दरअसल यह मैसेज दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से भेजा गया था। दूरसंचार विभाग की ओर से कहा गया है कि यह एक टेस्ट मैसेज था। विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल था ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।

विज्ञापन
Wireless emergency alerts What it means and why you should enable it
Wireless emergency alerts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपके फोन पर भी आज यानी 20 जुलाई को इमरजेंसी अलर्ट आया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज सुबह करीब 10 बजे कई लोगों के फोन पर “Emergency Alert: Severe” मैसेज आया है। इस मैसेज के साथ एक और मैसेज लिखा हुआ था जिस पर लोगों ने ध्यान दिया ही नहीं।

    दरअसल यह मैसेज दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से भेजा गया था। दूरसंचार विभाग की ओर से कहा गया है कि यह एक टेस्ट मैसेज था। विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल था ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।

    विज्ञापन

    आमतौर पर सभी फोन में यह अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है ताकि आपात स्थिति में लोगों को किसी आपदा के लिए सतर्क किया जा सके। यदि आपके फोन में अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आप इसे ऑन कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें