Netflix का बड़ा फैसला: भारत में आज से पासवर्ड शेयरिंग बंद, आईपी एड्रेस के जरिए होगी ट्रैकिंग
Netflix के इस फैसले से भारत में बवाल होना तो तय है लेकिन जो इसके बिना नहीं रह सकते, उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। ऐसे में कंपनी के एक्टिव सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे और रेवेन्यू में भी इजाफा होगा।

विस्तार
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने एक बड़ा फैसला लिया है। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि अब भारत के लिए भी पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसकी शुरुआत आज यानी 20 जुलाई से हो गई है। इससे पहले Netflix ने इस तरह का फैसला अमेरिका समेत कई देशों में लिया है।
लगातार हो रहे घाटे के बीच कंपनी पासवर्ड शेयरिंग बंद कर रही है। यदि आप भी एक ही Netflix अकाउंट को कई डिवाइस में इस्तेमाल कर रहे हैं या दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं तो आपको एक ई-मेल मिलेगा।
यदि एक ही अकाउंट कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्रत्येक सात दिन पर एक कोड के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके अलावा प्राइमरी अकाउंट के वाई-फाई नेटवर्क से भी 31 दिनों में कम-से-कम एक बार कनेक्ट होना पड़ेगा।
- Loan App Ban: पाकिस्तान ने 50 लोन एप पर लगाया बैन, कर्ज से परेशान व्यक्ति की आत्महत्या के बाद हुई कार्रवाई
- FUJIFILM X-S20: फुजीफिल्म ने भारत में लॉन्च किया मिरर लेस डिजिटल कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स
- Laptops Under 30000: ये हैं सबसे सस्ते फास्ट प्रोसेसर वाले लैपटॉप, स्टूडेंट के लिए हैं बेस्ट
- Vu ने भारत में लॉन्च किया 6,00,000 रुपये का स्मार्ट टीवी, घर को बना देगा थिएटर