अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग पर हुआ साइबर अटैक, हैकर्स ने फैलाई कोरोना वायरस को लेकर अफवाह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Mar 2020 02:15 PM IST
सार
विज्ञापन
US Health Department Hit by Cyber Attack Amid Coronavirus
हैकिंग - फोटो : ANI

    विस्तार

    एक ओर जहां पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से लड़ रही है, वहीं सोमवार को अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग पर हैकर्स ने हमला बोल दिया है। हैकर्स ने अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग की साइट को हैक करके अपने कब्जे में लिया और कोरोना वायरस लेकर अफवाह फैलाई, हालांकि अब वेबसाइट विभाग के कब्जे में है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने के लिए हैकिंग को अंजाम दिया था। हैकिंग की भनक लगते ही अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) ने एक्शन लिया और साइट को अपने कब्जे में किया। इसके फौरन बाद एनएससी ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों को सर्वर में हैकिंग का संदेह तब हुआ, जब उन्हें कोरोना को लेकर एक झूठी रिपोर्ट साइट पर दिखाई दी। इसके बाद उनकी टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सर्वर को हैकर्स से मुक्त कराया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हैकर्स ने स्वास्थ्य विभाग की साइट को हैक करके नेशनल लॉकडाउन की अफवाह फैलाई थी जिसे NSC ने ट्वीट करके फर्जी करार दिया। एनएससी ने ट्वीट करके कहा, 'राष्ट्रीय तौर पर पृथक किए जाने से संबंधी मैसेज फर्जी हैं। नेशनल लॉकडाउन नहीं है। सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल की ओर से COVID19 के संबंध में ताजा दिशा-निर्देश पोस्ट किए जाएंगे।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें