ChatGPT: दो दोस्तों ने चैटबॉट की मदद से 15 हजार में बनाया AI स्टार्टअप, अब ₹1.24 करोड़ में बेचा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 24 Oct 2023 01:53 PM IST
सार

केवल चार दिनों में और लगभग 185 डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ दोनों दोस्तों ने अपने एआई प्रोजेक्ट को बना दिया। ऐएलो ने अपने स्टार्टअप के बारे में कहा, "यह वास्तव में पैसा छापने जैसा है।"

विज्ञापन
Two friends used ChatGPT Rs 15000 to build AI startup and sold it for Rs 1 crore later
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कॉलेज स्टूडेंट से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक एआई चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब दो दोस्तों ने चैटजीपीटी से मदद ली और एक स्टार्टअप बनाया है। दोनों ने मात्र 15 हजार रुपये में अपने एआई स्टार्टअप को तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों दोस्तों ने छोटा सा निवेश किया और चैटजीपीटी की मदद से इसे एक सफल एआई स्टार्टअप में बदल दिया, जिसे बाद में उन्होंने प्रभावशाली 150,000 डॉलर यानी करीब 1.24 करोड़ रुपये में बेच दिया।

    ऐसे आया नवाचार का आइडिया

    सीएनबीसी के अनुसार, इस एक स्टार्टअप को बनाने वाले दो दोस्त सैल ऐएलो और मोनिका पॉवर्स हैं । दोनों की मुलाकात एक प्रसिद्ध सिलिकॉन वैली स्टार्टअप एक्सेलेरेटर वाई कॉम्बिनेटर द्वारा आयोजित एक वर्चुअल स्टार्टअप संस्थापक मीटअप कार्यक्रम में हुई थी। उन्होंने एक दृष्टिकोण साझा किया और अपने खाली समय के दौरान एक साथ काम करने का फैसला किया और शुरुआत करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया।

    विज्ञापन

    185 डॉलर में बनाया स्टार्टअप

    केवल चार दिनों में और लगभग 185 डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ उन्होंने अपने एआई प्रोजेक्ट को बना दिया। उनके शुरुआती दृष्टिकोण में मार्केट रिसर्च के लिए चैटजीपीटी का उपयोग करना था। अपने तरीकों को रिफाइन करके और चैटजीपीटी से सही प्रश्न पूछना सीखकर, उन्होंने इस एआई चैटबॉट की क्षमता को देखना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक एआई-संचालित रिसर्च टूल बनाने का निर्णय लिया। इस टूल ने यूजर्स को अपने विचारों को एक फॉर्म में इनपुट करने की अनुमति दी, जिसकी चैटजीपीटी प्रभावी ढंग से व्याख्या करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें