Recharge Plan: सिर्फ एक रिचार्ज से चलेंगे तीन-तीन सिम कार्ड, गजब का है यह प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Mar 2025 01:13 PM IST
सार

BSNL ने अपने इस नए फैमिली प्लान की जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा की है। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो एक ही रिचार्ज पर तीन कनेक्शन का लाभ उठाना चाहते हैं। ग्राहक इस प्लान को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL Self Care एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
This single recharge plan from BSNL offers free calls data to 3 SIM cards check details
mobile user - फोटो : AI Generated

    विस्तार

    भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में Jio, Airtel, Vi और BSNL के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां लगातार नए और किफायती प्लान्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नया और आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है, जो इसे निजी ऑपरेटरों के मुकाबले शानदार है।

    BSNL ने अपने इस नए फैमिली प्लान की जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा की है। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो एक ही रिचार्ज पर तीन कनेक्शन का लाभ उठाना चाहते हैं। ग्राहक इस प्लान को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL Self Care एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    BSNL का 999 रुपये का फैमिली प्लान खासतौर पर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस प्लान का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें एक व्यक्ति के रिचार्ज करने पर दो अतिरिक्त कनेक्शन भी जोड़े जा सकते हैं, यानी तीन परिवार के सदस्य एक ही प्लान में सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इससे अलग-अलग प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अतिरिक्त खर्च में भी कटौती होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें