अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
आज के डिजिटल युग में Gmail अकाउंट खो देना किसी के लिए भी परेशानी भरा हो सकता है, खासकर जब आपके पास फोन नंबर या वैकल्पिक ईमेल नहीं होता।
हालांकि Google कुछ रिकवरी विकल्प प्रदान करता है, जिनकी मदद से आप अपना अकाउंट वापस पा सकते हैं।
सबसे पहले, Google Account Recovery पेज पर जाएं। अपना Gmail आईडी दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
अगर आपसे फोन नंबर या रिकवरी ईमेल मांगा जाता है, तो "Try another way" विकल्प चुनें। इसके बाद, Google कुछ अन्य रिकवरी विकल्प दिखा सकता है।
जैसे: सिक्योरिटी सवालों के जवाब देना (यदि आपने पहले सेट किए थे)। किसी पुराने डिवाइस से अकाउंट एक्सेस कन्फर्म करना।
इन सवालों के जवाब सही-सही दें, जिससे आपकी पहचान सत्यापित की जा सके।
अगर उपरोक्त विकल्प काम नहीं करते, तो आप Google को रिकवरी अपील भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक लग सकती है।
इसमें आपको अकाउंट से जुड़े पर्याप्त प्रमाण देने होंगे, जिससे Google यह पुष्टि कर सके कि अकाउंट आपका ही है।
रिकवरी के बाद अपना पासवर्ड तुरंत बदलें। एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और इसे कहीं सुरक्षित रूप से स्टोर करें। साथ ही 2FA को भी एक्टिव करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें