ChatGPT: चैटजीपीटी से नोट बनाकर दे रहे थे मास्टर साहब, छात्रों ने वापस मांगी ट्यूशन फीस
अमेरिका की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर को ChatGPT से नोट्स बनाते पकड़ लिया और अब वो अपनी ट्यूशन फीस वापस मांग रही है। जी हां, जहां छात्रों को एआई इस्तेमाल करने पर सजा मिल रही है, वहीं अब छात्र भी शिक्षकों पर वही नियम लागू करना चाह रहे हैं "नो एआई यूज।"

विस्तार
जब 2022 के अंत में ChatGPT लॉन्च हुआ, तो दुनियाभर के शिक्षकों में एआई की मदद से हो रही नकल को लेकर चिंता बढ़ गई। स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को सख्त हिदायत दी जाने लगी कि कोई एआई टूल्स का इस्तेमाल नहीं करेगा। होमवर्क में ChatGPT नहीं चलेगा, न ही एआई से लिखवाए गए निबंध स्वीकार होंगे। छात्रों से कहा गया कि खुद से काम करो, वरना परिणाम अच्छे नहीं होंगे, लेकिन सवाल यह है कि अगर शिक्षक खुद ChatGPT का इस्तेमाल करें तो?
अमेरिका की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर को ChatGPT से नोट्स बनाते पकड़ लिया और अब वो अपनी ट्यूशन फीस वापस मांग रही है। जी हां, जहां छात्रों को एआई इस्तेमाल करने पर सजा मिल रही है, वहीं अब छात्र भी शिक्षकों पर वही नियम लागू करना चाह रहे हैं "नो एआई यूज।"
Ella Stapleton, जो नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्टूडेंट हैं, को अपने "Organisational Behaviour" क्लास के नोट्स में कुछ अजीब लगा। एक जगह लिखा था: “expand on all areas. Be more detailed and specific.” यह एक स्पष्ट ChatGPT प्रॉम्प्ट था। Ella ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, “मैंने सोचा, क्या मेरे प्रोफेसर ने सच में ChatGPT का जवाब कॉपी-पेस्ट कर दिया?” इसके बाद उन्होंने और गहराई से छानबीन की। स्लाइड डेक्स और असाइनमेंट्स में AI जेनरेटेड इमेज, बिगड़ी हुई फॉन्ट्स और स्पेलिंग मिस्टेक्स जैसे कई और संकेत मिले।
- काम का AI: एक सेल्फी से खुलेगा सेहत का राज, यह एआई टूल चुटकियों में करेगा काम
- भारत में पहली बार सस्ता हुआ iPhone 16
- YouTube Update: यूट्यूब ने जारी किया ऐसा फीचर्स कि यूजर्स हो गए आगबबूला, क्लाइमेक्स के समय ही दिखेंगे विज्ञापन
- SIM Card Scam: आपके नाम का सिम इस्तेमाल कर रहे स्कैमर्स, ऐसे चलता है पूरा रैकेट, बचने का तरीका जानें