अब भारत में बनेंगे मोबाइल पार्ट्स, TATA ग्रुप तमिलनाडु में लगाएगा प्लांट!

भारत में मोबाइल प्रोडक्शन की तो 100 से अधिक कंपनियां हो गई हैं लेकिन मोबाइल पार्ट्स अभी भी बाहर से ही मंगाए जाते हैं, लेकिन अब यह समस्या अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली है। टाटा संस अब देश में ही मोबाइल पार्ट्स बनाने की तैयारी में है। खबर है कि टाटा संस (Tata Sons) तमिलनाडु में मोबाइल पार्ट्स प्रोडेक्शन के लिए एक प्लांट लगाने की योजना बना रही है। इस प्लांट के लिए विदेशों से करीब अरब डॉलर लोन जुटाने की भी खबर है। कहा जा रहा है कि इस टाटा के इस प्लांट में सबसे पहले आईफोन के पार्ट्स बनाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोबाइल पार्ट्स प्लांट की योजना टाटा संस के ग्रुप चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की है।
दरअसल कोरोना के फैलने के बाद कई एपल जैसी कई विदेशी कंपनियां चीन के बाहर मोबाइल प्रोडक्शन के लिए मौके तलाश रही हैं। ऐसे में चंद्रशेखरन की योजना है इन कंपनियों को साथ लेकर चला जाए और भारत में ही पार्ट्स का प्रोडक्शन हो। कहा जा रहा है कि प्लांट की शुरुआत आईफोन से होगी और फिर बाद में दक्षिण कोरिया और जापान की ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम) के साथ पार्टनरशिप की जाएगी।
1.5 अरब डॉलर्स का लोन
रिपोर्ट के मुताबिक टाटा इस प्रोजेक्ट के लिए 1.5 अरब डॉलर लोन लेने की तैयारी में है। इनमें से 75 करोड़ से एक अरब डॉलर की राशि एक्टर्नल कमर्शियल बौरोइंग (ECB) के जरिए जुटाई जाएगी। नए प्लांट और कंपनी के लिए सीईओ की भी तलाश की जा रही है।
बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2020 घोषित की है जिसका लक्ष्य 2025 तक आउटपुट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करना है जो उस समय देश के कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट का एक चौथाई होगा। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को तमिलनाडु इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन ने होसुर में 500 एकड़ जमीन दी है।
- Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है
- अमेरिका और जापान के बाद भारतीय कंपनियों पर होता है सबसे ज्यादा साइबर अटैक
- TECNO POVA स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Helio G80 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी
- WhatsApp ने कहा नई शर्तें मंजूर करो, वरना अकाउंट डिलीट कर दो