TECNO POVA स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Helio G80 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
TECNO POVA launched in India with Helio G80 processor and 6000mAh battery at just INR 9999
TECNO POVA - फोटो : Amar Ujala

    टेक्नो मोबाइल ने अपने नए स्मार्टफोन TECNO POVA को भारत में लॉन्च कर दिया है। TECNO POVA में 6000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मीडियाटेक का गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी80 दिया गया है। यह फोन चार रियर कैमरे के साथ दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। TECNO POVA की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से....

    TECNO POVA की कीमत

    TECNO POVA के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। TECNO POVA की पहली सेल 11 दिसंबर को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से होगी।

    विज्ञापन

    TECNO POVA की स्पेसिफिकेशन

    TECNO POVA में 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित HiOS 7.0 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर है जो कि बजट में गेमिंग के लिए एक जाना-पहचाना प्रोसेसर है। फोन के साथ 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TECNO POVA का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) है। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी, एआई एचडीआर, नाइट मोड, वाइड सेल्फी, बोकेह इफेक्ट, वीडियो होकेह इफेक्ट और शॉर्ट वीडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ 8एक्स जूम मिलेगा।

    TECNO POVA की बैटरी और कनेक्टिविटी

    TECNO POVA में 6000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर भी मिल रहा है। फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन मिलता है। फोन के बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, डुएल एलटीई, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। यह फोन डैजल ब्लैक, मैजिक ब्लू और स्पीड पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।

    लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए ट्रांजन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, 'भारत में एंट्री के साथ ही टेक्नो का मंत्रा स्मार्टफोन की 15 हजार रुपये से कम कीमत वाली श्रेणी में हलचल मचाना रहा है। हमने ऐसी खूबियों की पेशकश की है जोकि इन कीमतों में उपलब्ध नहीं हैं। हम अपने अलग-अलग वर्ग के ग्राहकों को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हमारी नई उत्पाद श्रृंखला पोवा की पेशकश हमारे व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो में एक और आयाम जोड़ती है। इस बार हमने अपना ध्यान भारतीय उपभोक्ताओं को एक बेहतरीन पावरहाउस सीरीज प्रदान करने पर केंद्रित किया है, जोकि उन्हें स्पीड, परफॉर्मेंस और उत्कृष्टता तक पहुंच देगी।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें