टैली ने लॉन्च किया Tally Release 6.6, बिना इंस्टॉल किए कर सकेंगे इस्तेमाल

विस्तार
बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी टैली सॉल्यूशन्स ने टैली ईआरपी 9 रिलीज 6.6 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। टैली के नए वर्जन में वेब ब्राउजर का सपोर्ट दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि कोई भी, कहीं से भी अपना डाटा एक्सेस कर पाएगा।
वहीं कंपनी ने सिक्योरिटी को लेकर दावा किया है कि यूजर्स का डाटा कहीं भी स्टोर नहीं किया जाएगा। टैली ईआरपी 9 रिलीज 6.6 का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को टैली इस्तेमाल करने के लिए उसे सिस्टम में इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा यानी टैली को अब वेब ब्राउजर से भी एक्सेस किया जा सकेगा।
येभी पढ़ेंः Tecno Spark Go Plus Review: कैसा है 6,299 रुपये में 6.52 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
नए वर्जन की लॉन्चिंग के मौके पर टैली सॉल्यूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तेजस गोयनका ने कहा, 'हमारी इस रिलीज का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। ज्यादा-से-ज्यादा व्यापारियों के ऑफिस के बाहर रहने के साथ उनके डाटा को देखने और किसी भी समय, किसी भी जगह निर्णय लेने की जरूरत पूरी होने से बिजनेस करने में आसानी के मामले में बड़ा बदलाव आएगा।
हम इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि हमारे छोटे बिजनेस ग्राहक उनके बिजनेस डाटा पर अपना नियंत्रण बनाए रखना जारी रखें और इसके ऑफिस के बाहर जाने के संभावित खतरों के बारे में उन्हें चिंता न करनी पड़े। हमारे ग्राहकों के लिए इंटरनेट का लाभ पहुंचाने वाले और भी ज्यादा शक्तिशाली समाधान लाने की दिशा में यह हमारा पहला प्रमुख प्रॉडक्ट रिलीज है।'
अब टैली के वेब ब्राउजर पर भी यूजर्स को वे सारी सुविधाएं मिलेंगे जो सॉफ्टवेयर के साथ मिलती हैं। वेब ब्राउजर पर यूजर्स को बैलेन्स शीट, प्रॉफिट एंड लॉस, स्टॉक समरी, बिल पेएबेल्स एंड रिसीवेबल्स इत्यादि जैसी शीर्ष स्तर की रिपोर्ट्स मिलेंगी बल्कि वे वास्तविक लेनदेन तक भी पहुंच सकेंगे। लेनदेन सहित प्रत्येक रिपोर्ट को पीडीएफ में कन्वर्ट किया जा सकता है और आगे संबंधित व्यक्तियों को भेजा जा सकता है।
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने 2,50,000 बैंकिंग केंद्रों पर शुरू की एईपीएस सेवा
- Vivo V19 खास डिस्प्ले के साथ 10 मार्च को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
- Tecno Spark Go Plus Review: कैसा है 6,299 रुपये में 6.52 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
- Facebook ने कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर लगाई रोक