एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने 2,50,000 बैंकिंग केंद्रों पर शुरू की एईपीएस सेवा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Feb 2020 06:21 PM IST
सार
Airtel Payments Bank rolls out Aadhaar enabled payment system know about it in hindi
AIRTEL PAYMENT BANK AePS - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी एयरटेल पेमेंट बैंक ने देश में 2,50,000 से ज्यादा बैकिंग केंद्रों में आधार समर्थित भुगतान प्रणाली यानी एईपीएस की शुरुआत की है। एईपीएस सिस्टम के जरिए अब दूसरे बैंक के ग्राहक जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं, वह भी एयरटेल पेमेंट बैंक में वित्तीय लेन-देन कर सकेंगे। दूसरी तरफ एयरटेल बैंकिंग पेमेंट के ग्राहक भी उन सभी बैंक में ट्रांजेक्शन कर पाएंगे, जिनमें एईपीएस प्रणाली एक्टिव होगी।

    नई सेवा को लेकर एयरटेल बैंकिंग पेमेंट के सीओओ गणेश अनंतनारायणन ने कहा है कि इस सिस्टम के जरिए दूसरे बैंक के ग्राहक हमारे बैंक में ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि एईपीएस सिस्टम से ग्राहकों का निजी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

    एईपीएस सिस्टम बैंक के ग्राहकों को निकासी, बैलेंस की पूछताछ और माइक्रो-स्टेटमेंट जैसे वित्तीय लेनदेन करने की आजादी देता है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब ग्राहकों के बैंक खाते आधार से जुड़े होंगे। हालांकि, ग्राहकों को वित्तीय लेन-देन की जानकारी तभी मिलेगी, जब उनका आधार नंबर और फिंगरप्रिंट उनकी असली जानकारी से मेल खाता होगा।

    एयरटेल पेमेंट बैंक का कहना है कि एईपीएस सिस्टम से बैंकिंग प्रोसेस पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा और साथ ही ग्राहकों की निजी जानकारी हैकर्स चुरा नहीं सकेंगे। इतना ही नहीं बैंक के ग्राहक इस सिस्टम के जरिए सिर्फ आधार नंबर दिखाकर ही बैंकिंग के सारे काम कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें