2026 में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन्स: आईफोन 18 प्रो से लेकर शाओमी 18 फोल्ड तक, जानें पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 30 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

Upcoming Smartphones September 2026:

सितंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। Apple के iPhone 18 Pro और पहले फोल्डेबल iPhone से लेकर Vivo X500, Xiaomi 18 Fold और Poco F9 तक कई बड़े फोन दस्तक देने वाले हैं। जानिए कौन सा मॉडल कब आएगा और कितनी कीमत हो सकती है।

विज्ञापन
smartphones launching september 2026 iphone 18 pro xiaomi 18 fold vivo x500 poco f9 and more
सितंबर में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सितंबर 2026 में कई बड़े ब्रांड नए फोन पेश करने वाले हैं। इस महीने प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज और किफायती सेगमेंट तक कई नए विकल्प देखने को मिलेंगे।

    Apple, Vivo, Xiaomi, Poco, Oppo और Infinix समेत कई कंपनियां अपने नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। इनमें iPhone 18 Pro सीरीज और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

    विज्ञापन

    Infinix Hot 70 Pro

    सितंबर में भारत में आने वाले शुरुआती फोन में Infinix Hot 70 Pro शामिल होगा। कंपनी इसे 4 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसमें 6.76 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का Sony IMX882 मुख्य कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh/5600mAh बैटरी दी जा सकती है। इसकी संभावित कीमत करीब 25,000 रुपये हो सकती है।

    iPhone 18 Pro सीरीज और पहला फोल्डेबल iPhone

    प्रीमियम स्मार्टफोन की बात हो और Apple का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार दुनिया भर की निगाहें 9 सितंबर को लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro सीरीज पर टिकी हैं। नई सीरीज में कई बड़े हार्डवेयर और कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी बाजार में उतार सकती है, जो Samsung और अन्य ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल्डेबल डिवाइस में फेस आईडी की जगह टच आईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमत काफी अधिक होने का अनुमान है, जो 2 लाख रुपये के आंकड़े को भी छू सकती है।

    Vivo V80 Lite 5G

    Vivo V80 Lite 5G को 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन में स्लिम डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी और कैमरा पर खास जोर रहने की उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है।

    Oppo F35 सीरीज

    Oppo की F35 सीरीज भी सितंबर में भारत में दस्तक दे सकती है। अभी इसकी सटीक लॉन्च तारीख सामने नहीं आई है। सीरीज में F35 Pro मॉडल भी शामिल होने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, Pro मॉडल में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 10,000mAh बैटरी मिल सकती है। 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP मेन कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है।

    Vivo X500 सीरीज

    Vivo अपनी प्रीमियम X सीरीज को X500 लाइनअप के साथ आगे बढ़ाएगा। यह फोन पहले चीन में लॉन्च होगा। इसमें कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग पर खास फोकस देखने को मिल सकता है। X500 Pro Max में बेहतर ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन और 4K स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलने की चर्चा है। फोन में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। भारत में आने पर इसकी शुरुआती कीमत 90,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है।

    Poco F9 सीरीज और Vivo T5

    Poco F9 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 1 सितंबर को होगा। F9 Pro और F9 Ultra में दमदार हार्डवेयर के साथ बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। भारत में इसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 45,000 रुपये हो सकती है।

    वहीं, Vivo T5 को भारत में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7050mAh बैटरी मिल सकती है। इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

    Xiaomi 18 सीरीज और Xiaomi 18 Fold

    Xiaomi भी सितंबर में चीन में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज पेश करेगी। Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max के साथ Xiaomi 18 Fold भी बाजार में आ सकता है। नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और हाई-एंड डिस्प्ले इस लाइनअप की खासियत हो सकते हैं।

    Xiaomi 18 Fold महीने की शुरुआत में जबकि Pro सीरीज सितंबर के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। भारत में आने पर इनकी कीमत 80,000 रुपये से ऊपर जा सकती है।

    सितंबर में और भी कई फोन होंगे लॉन्च

    इनके अलावा AI+ Nova 2 Power 5G भी भारत में सितंबर में लॉन्च हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और NxtQuantum OS मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

    कुल मिलाकर सितंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद व्यस्त महीना रहने वाला है। खासकर प्रीमियम फोन और फोल्डेबल सेगमेंट में Apple और Xiaomi की एंट्री पर दुनिया भर के स्मार्टफोन प्रेमियों की नजर रहेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें