100 iPhone X के साथ दिल्ली मेंं एक शख्स गिरफ्तार, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 07 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
seized 100 Apple iPhone X from valued at Rs 85,61,169, from passenger at Delhi airport
iphone x

    Apple का iPhone X साल 2018 की पहली तिमाही में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस फोन की डिमांड भी काफी है जिसके कारण इस फोन की कालाबाजारी भी हो रही है।

    बीते शुक्रवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर एक 53 साल के शख्स को 100 iPhone X के साथ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स दुबई से 100 आईफोन x लेकर दिल्ली आ रहा था। एयरपोर्ट पर कस्टम के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए iPhone X की कीमत करीब 85 लाख रुपये है।

    विज्ञापन

    हालांकि गिरफ्तार शख्स से अभी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि वह किसके लिए आईफोन की तस्करी कर रहा था और सभी फोन को कहां पहुंचाने वाला था?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे आपको बता दें कि दुबई में iphone x के 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 81,775 रुपये है, जबकि भारत में इसी मॉडल की कीमत 1,05,720 रुपये है। ऐसे में मान लीजिए कि वह शख्स 256 जीबी वाले 100 आईफोन ंx लेकर आ रहा था तो उसकी कीमत कितनी होगी? भारत में 100 आईफोन ंx की कीमत भारत में करीब 1,05,72,000 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें