पॉर्न और ट्रोलिंग को रोकने में ट्विटर नाकाम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 05 May 2018 04:49 PM IST
Twitter failed to stop Obscene and trolling on its platform
twitter content

    पासवर्ड समस्या से बेहद तेजी से निपटने के बाद भी यूजर्स की ट्विटर से नाराजगी कम नहीं हुई है। ऐसे ट्विटर अकाउंट की संख्या से तेजी से इजाफा हो रहा है, जो वयस्क डेटिंग और पोर्न वेबसाइट का प्रचार कर रही हैं। ट्विटर ट्रोल और अपशब्द रोकने में कमजोर साबित हो रहा है।

    थ्रेट पोस्ट की साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ऐसे 80 हजार नेटवर्क सामने आ चुके हैं। ट्विटर इसमें से सिर्फ आधे नेटवर्क को प्रतिबंधित कर पाया है। हालांकि ट्विटर का कहना है कि ऐसे ज्यादातर अकाउंट पर कार्रवाई की जा चुकी है। अप्रैल में ऐसे सिर्फ 2848 अकाउंट एक्टिव थे।

    मलेशिया में नौ मई को आम चुनाव होने हैं। दावा है कि ट्विटर पर चुनाव संबंधी और सरकारी सामग्री छा गई है। अटलांटा काउंसिल डिजिटल फोरेंसिक रिसर्च लैब के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में 17 हजार बोट नेटवर्क से 44 हजार सरकार के समर्थन और विपक्ष के विरोधी वाली सामग्री जारी हुई।

    अपना ट्विटर अकाउंट यूं रखें सुरक्षित

    Twitter blue tick
    Twitter blue tick

    पासवर्ड बदलें :

    पासवर्ड कुछ हफ्ते बाद बदलते रहें। अकाउंट की सेटिंग में जाकर उन सभी ऐप को हटा दें, जो आपका अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। संदिग्ध एप और वेबसाइटों से दूर रहें।

    अद्वितीय पासवर्ड :

    पासवर्ड ऐसा होना चाहिए, जिसका कोई आसानी से अनुमान न लगा सके।

    टू स्टेप वेरिफिकेशन :

    ट्विटर के पासवर्ड के साथ ओटीपी का इस्तेमाल जरूर करें। इससे कोई अन्य व्यक्ति आप का अकाउंट लाग इन नहीं कर सकेगा। यहां तक की आपका पासवर्ड मिल जाने पर भी अकाउंट नहीं खुलेगा।

    लॉगिन नोटिफिकेशन :

    इस फीचर की मदद से अगर कोई आपका अकाउंट खोलने की कोशिश करेगा, तो आपको अलर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...