Scam: सिर्फ ईमेल आईडी की मदद से स्कैमर्स ने खाली कर दिया शख्स का बैंक अकाउंट, लगाया ₹18 लाख का चूना

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 26 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

धोखेबाजों ने बैंक को गुमराह करने के लिए ज्वेलरी स्टोर के मालिक के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया है और करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

विज्ञापन
Scammers steal email ID of jewellery store and scam Rs 18 lakh from its bank account
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें स्कैमर्स ने खुद को ज्वेलरी स्टोर का मालिक बताकर लाखों रुपये का स्कैम किया है। धोखेबाजों ने बैंक को गुमराह करने के लिए ज्वेलरी स्टोर के मालिक के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया है और करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

    ईमेल आईडी की मदद से लगाया चूना

    टीओआई द्वारा रिपोर्ट किए गए मामले के अनुसार, स्कैमर्स ने ज्वेलरी की दुकान का ईमेल पता प्राप्त किया और इसका इस्तेमाल उस बैंक से संपर्क करने के लिए किया जहां दुकान का अकाउंट है। उस ईमेल आईडी का उपयोग करके, स्कैमर्स ने बैंक मैनेजर को एक ईमेल भेजा और उनसे दो अलग-अलग अकाउंट में 18 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। यह सोचकर कि यह एक वैध ईमेल है, बैंक प्रबंधक ने ईमेल में छोटे बदलावों पर ध्यान नहीं दिया और पैसे ट्रांसफर कर दिए।

    विज्ञापन

    जब ज्वेलरी स्टोर के मालिक ने व्यक्तिगत रूप से बैंक का दौरा किया और अनधिकृत लेनदेन के बारे में पूछताछ की, तो मैनेजर को एहसास हुआ कि बैंक के साथ धोखाधड़ी हुई है। फिर उन्होंने साइबर पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान, पुलिस ने अपराध में शामिल तीन संदिग्धों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें