Phone Hacked: स्मार्टफोन में दिख रहे ये संकेत तो हैक हो चुका है आपका डिवाइस! जानें बचने का तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 26 Oct 2023 11:54 AM IST
सार

हैकर्स द्वारा एंड्रॉयड फोन यूजर्स को आसानी से शिकार बनाया जा सकता है। यदि आपको अपने फोन में ये पांच संकेत नजर आ रहें हैं तो आपके डिवाइस के हैक (Phone Hacked) होने की संभावना काफी ज्यादा है। यहां हम हैकिंग से बचने का तरीका भी बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
smartphone hacked Signs and how to fix it if Has Been Hacked all details in hindi
Phone Hacked - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Phone Hacked:

    आज के समय में फोटो क्लिक करने से लेकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने तक और ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर ओटीटी देखने तक में स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में फोन और उसके डाटा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है। एक बड़ा खतरा हैकिंग और डाटा लीक को लेकर भी रहता है। हैकर्स द्वारा एंड्रॉयड फोन यूजर्स को आसानी से शिकार बनाया जा सकता है। यदि आपको अपने फोन में ये पांच संकेत नजर आ रहें हैं तो आपके डिवाइस के हैक होने की संभावना काफी ज्यादा है। यहां हम हैकिंग से बचने का तरीका भी बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।

    फोन का अचानक से स्लो हो जाना

    ये सबसे जरूरी और गौर करने वाला संकेत है। यदि आपका स्मार्टफोन भी अचानक से जरूरत से ज्यादा स्लो काम कर रहा है या बहुत हैंग कर रहा है तो सावधान हो जाएं। दरअसल हैकिंग के दौरान डिवाइस में कई सारे प्रोग्राम बैकग्राउंड में काम कर रहे होते हैं, जो डिवाइस को स्लो कर देते हैं। इसके अलावा इंटरनेट स्पीड सही होने के बाद भी आपको फोन में इंटरनेट इस्तेमाल में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो या डाटा जरूरत से ज्यादा कंज्यूम हो रहा हो तो भी आपको अलर्ट रहना चाहिए।

    विज्ञापन

    फोन का अपने आप बंद होना और रीस्टार्ट होना

    फोन हैक होने का यह भी एक संकेत है कि अगर आपका स्मार्टफोन लगातार अपने-आप बंद हो रहा है या फिर री-स्टार्ट हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका सिस्टम हैकर के कब्जे में है। इसके अलावा आपके फोन की सेटिंग्स और एप में अपने आप बदलाव हो रहा है तो भी आप हैकर्स के कब्जे में हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें