Samsung: सैमसंग का बड़ा एलान, एक-दो नहीं बल्कि इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी पूरे 20 साल की वारंटी
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी और सैमसंग अब तक अपने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की मोटर या कंप्रेसर पर सबसे ज्यादा समय (5 साल या 10 साल तक) की वारंटी दे रही थी।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स खरीदने पर आमतौर पर कंपनियां एक-दो साल या ज्यादा से ज्यादा पांच साल तक की वारंटी देती हैं। क्या हो यदि आपको इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 20 साल की वारंटी मिले। जी हां, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडसैमसंग ने वारंटी देने के मामले में सभी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। सैमसंग ने अपने वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर पर पहली बार 20 साल की वारंटी देने की घोषणा कर दी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी और सैमसंग अब तक अपने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की मोटर या कंप्रेसर पर सबसे ज्यादा समय (5 साल या 10 साल तक) की वारंटी दे रही थी। अब कंपनी ने अपने रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर 20 साल की वारंटी देने का एलान कर दिया है।
हालांकि कंपनी फुल वारंटी तो अभी भी इन उत्पादों पर 1 साल की ही देगी। लेकिन रेफ्रिजरेटर में लगे डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर और वॉशिंग मशीन में इस्तेमाल डिजिटल इनवर्टर मोटर पर सैमसंग पूरे 20 साल की वारंटी देगा। इस फैसले के बाद सैमसंग बाजार में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी एलजी को भी टक्कर देगा।
ये भी पढ़े:
Twitter: ट्विटर ने जारी किया लाइव ट्वीटिंग फीचर, इवेंट के दौरान ट्वीट करना होगा आसान, ऐसे करेगा काम
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां आमतौर पर एक से पांच साल तक की वारंटी देती हैं, इसके बाद ग्राहकों को थर्ट पार्टी से रिपेयरिंग कराना पड़ता है। सैमसंग की 20 साल की वारंटी की घोषणा के बाद ग्राहकों की रिपेयरिंग के लेकर टेंशन खत्म हो जाएगी।