iQOO 11 5G की लॉन्च तारीख आई सामने, क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर से लैस होगा फोन, जानें अन्य फीचर्स
iQOO 11 5G चीन के बाद लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा जो क्वालकॉम के सबसे फास्ट और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 12 जीबी तक LPDDR5x रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने सबसे फास्ट और फ्लैगशिप फोन सीरीज iQOO 11 के तहत iQOO 11 5G को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी इस फोन को 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाली थी। iQOO 11 5G को क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं इस फोन के साथ क्वॉड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा का सपोर्ट मिलेगा।
हालांकि, फोन की कीमत का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 50 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में iQOO 11 5G को iQOO 11 Pro के साथ 2023 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
iQOO 11 5G में एंड्राइड 13 आधारित Origin OS 3 मिलेगा। यह फोन चीन के बाद लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा जो क्वालकॉम का सबसे फास्ट और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 12 जीबी तक LPDDR5x रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।
वहीं फोन में 6.78 इंच की E6 एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया जाएगा।