Trading Tips: 10 दिन में पैसा हो गया डबल, इस एआई टूल ने दिए थे सटीक स्टॉक टिप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Jul 2025 03:57 PM IST
सार

अगर बाजार ऊपर ही जा रहा हो (बुल मार्केट), तो कोई भी रैंडम ट्रेड सफल हो सकता है। सिर्फ 17 ट्रेड और 10 दिन के डेटा से कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। AI जादू नहीं है ये मदद कर सकता है, लेकिन निर्णय लेने का पूरा जिम्मा उस पर छोड़ना खतरनाक है।

विज्ञापन
Rs 32000 turned into Rs 64000 in 10 days Trader claims ChatGPT and Grok delivered 100 percent winning stock ti
Trading Tips by chatgpt and grok - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है। लोग पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ तक में एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एआई की मदद से लोग पैसे डबल भी कर रहे हैं और वह भी महज 10 दिनों में। एक Reddit यूज़र ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उनका दावा है कि उन्होंने केवल 10 दिनों में 32,000 रुपये को दोगुना यानी 64,000 रुपये बना लिया और वो भी सिर्फ दो AI टूल्स, ChatGPT और Elon Musk के Grok की मदद से!

    • 32,000 रुपये का निवेश किया एक ट्रेडिंग एप (Robinhood) के जरिए
    • दो AI टूल्स चुने: ChatGPT और Grok
    • 10 दिन तक इन दोनों को टेस्ट करने का प्लान बनाया
    • दिन 4 तक उसने अपनी रकम दो हिस्सों में बांट दी 16,000 रुपये ChatGPT के लिए और 16,000 रुपये Grok के लिए।
    • फिर उसने स्टॉक्स के स्प्रेडशीट्स, टेक्निकल चार्ट्स, मैक्रो डेटा और ऑप्शन चेन के स्क्रीनशॉट्स अपलोड किए।
    • साथ ही, एक मजेदार कमांड दी, “बकवास मत करो, बस ऐसे ट्रेड बताओ जिससे मैं बीच पर बियर पी सकूं।”
    • ChatGPT ने 13 ट्रेड सुझाए- सभी लाभ में!
    • Grok ने 5 ट्रेड दिए- सभी सफल!
    • यूजर ने लिखा, “ये दोनों AI ब्रो 100% विनिंग रिकॉर्ड रखते हैं!”
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें