ChatGPT Agent: OpenAI ने लॉन्च किया चैटजीपीटी एजेंट, आपके आदेश पर नौकर की तरह करेगा सारे काम
OpenAI का कहना है कि यह एजेंट Operator एजेंट और Deep Research फीचर का कॉम्बो है। यह नई क्षमता फिलहाल ChatGPT के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए वेब और डेस्कटॉप इंटरफेस पर उपलब्ध है।

विस्तार
OpenAI ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी के लोकप्रिय चैटबॉट में ही शामिल किया गया है। इसे ChatGPT Agent नाम दिया गया है और यह एक जनरल-पर्पज एजेंट है, जिसे अपना खुद का वर्चुअल कंप्यूटर मिलता है। यह वेब ब्राउज कर सकता है, जानकारी खोज सकता है और कोडिंग के लिए इनबिल्ट डेवलपमेंट एनवायरनमेंट (IDE) का उपयोग कर सकता है। OpenAI का कहना है कि यह एजेंट Operator एजेंट और Deep Research फीचर का कॉम्बो है। यह नई क्षमता फिलहाल ChatGPT के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए वेब और डेस्कटॉप इंटरफेस पर उपलब्ध है।
OpenAI ने इस नए एजेंट को एक लाइव स्ट्रीम के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह कंपनी की तीसरी एजेंटिक पेशकश है (Deep Research और Operator के बाद) और दूसरी स्वतंत्र AI एजेंट है। कंपनी ने बताया कि ChatGPT Agent को Operator की वेबसाइट इंटरैक्शन क्षमता, Deep Research की जानकारी को एकत्रित और समझने की कुशलता, तथा ChatGPT की बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल के साथ जोड़ा गया है।
यह एजेंट वेबसाइट्स के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जैसे बटन क्लिक करना, कंटेंट को फिल्टर करना, और सिर्फ आवश्यक जानकारी एकत्रित करना। चूंकि यह एजेंट चैटबॉट में ही एकीकृत है, इसलिए यूजर सीधे चैट से ही कार्यों के लिए कह सकते हैं।
- Archita Phukan: AI से बने फर्जी फोटो-वीडियो से बदनाम हुईं अर्चिता फुकन, यह एक चेतावनी है सभी के लिए
- Internet Shutdown: रूस में इंटरनेट बंद होने से पूरा देश परेशान, कागज वाले मैप लेकर घूम रहे हैं लोग
- ChatGPT: Plus यूजर्स के लिए आया रिकॉर्ड मोड, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
- Elon Musk का नया दांव: अब आप बना सकेंगे अपना खुद का AI साथी, हर एक होगा पूरी तरह यूनिक