Google Doodle: गूगल ने जनवरी के हाफ मून पर बनाया अनोखा डूडल, खेल सकते हैं मिनीगेम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jan 2025 09:16 AM IST
सार

इस गेम में खिलाड़ियों को चंद्र चक्र (लूनर साइकिल) के विभिन्न चरणों को मिलाने का चैलेंज दिया गया है। अंक हासिल करने के लिए सही चरणों का मिलान करना होता है। सबसे बड़ी चुनौती, जनवरी के हाफ मून को मात देना है। सफल होने पर खिलाड़ियों को खास इनाम भी मिल सकते हैं, जो इस मासिक गेम को और रोमांचक बनाते हैं।

विज्ञापन
Rise Of The Half Moon Celebrated By Google Doodle With Witty Minigame
google doodle today - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल ने आज यानी 23 जनवरी को अपने आइकॉनिक डूडल को एक नए अवतार में पेश किया है। इस बार जनवरी के आखिरी हाफ मून को सेलिब्रेट करते हुए एक इंटरैक्टिव कार्ड गेम लॉन्च किया गया है जिसे गूगल के होमपेज पर देखा जा सकता है। यह खगोलीय-थीम वाला डूडल न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि चंद्रमा के विभिन्न चरणों के बारे में शिक्षाप्रद जानकारी भी प्रदान करता है। गूगल ने आज के डूडल को एक मिनीगेम के रूप में पेश किया है तो आप गेम भी खेल सकते हैं।

    इस गेम में खिलाड़ियों को चंद्र चक्र (लूनर साइकिल) के विभिन्न चरणों को मिलाने का चैलेंज दिया गया है। अंक हासिल करने के लिए सही चरणों का मिलान करना होता है। सबसे बड़ी चुनौती, जनवरी के हाफ मून को मात देना है। सफल होने पर खिलाड़ियों को खास इनाम भी मिल सकते हैं, जो इस मासिक गेम को और रोमांचक बनाते हैं।

    विज्ञापन

    जनवरी को वुल्फ मून का महीना कहा जाता है, जिसका नाम सर्दियों की लंबी रातों में भेड़ियों की आवाजो से प्रेरित है। इस थीम को गेम में बड़ी चतुराई से जोड़ा गया है। खिलाड़ियों को “पैक में शामिल होने” का आमंत्रण दिया जाता है, जहां वे नए बोर्ड्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं और चार खास वाइल्डकार्ड्स भी कलेक्ट कर सकते हैं। चाहे आप एक कैजुअल गेमर हों या खगोल-विज्ञान में रुचि रखने वाले, यह गेम हर किसी के लिए कुछ न कुछ पेश करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें