Samsung Galaxy S25: तीन रियर कैमरे के साथ गैलेक्सी एस25, एस25+ भारत में लॉन्च, मिलेगा AI का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jan 2025 08:55 AM IST
सार

Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग गैलेक्सी S25+ की शुरुआती कीमत $999 (लगभग ₹86,400) है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB+512GB वेरिएंट $1,119 (लगभग ₹96,700) में उपलब्ध होगा। भारत में इस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹99,999 से शुरू होती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Galaxy S25 plus launched With Triple Rear Cameras Price in India Specifications
Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ - फोटो : Samsung

    विस्तार

    Samsung ने साल के पहले Galaxy Unpacked इवेंट में गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ स्मार्टफोन्स लॉन्च की है। ये स्मार्टफोन्स कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी चिपसेट के साथ आते हैं, जिसमें 12GB रैम दी गई है। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस गैलेक्सी AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। ये डिवाइस Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलते हैं।

    सैमसंग का दावा है कि इस साल गैलेक्सी S25 सीरीज में Now Brief और Night Video with Audio Eraser जैसे नए गैलेक्सी AI फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, यूजर्स Samsung Notes जैसी एप्स में Google Gemini फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि गैलेक्सी S25 सीरीज को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

    विज्ञापन

    भारत में Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 92,999 रुपये है। Galaxy S25+ के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,11,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें