टेक्नोलॉजी के शोर से परेशान युवा: फिर लौटे एमपी3 प्लेयर और तार वाले ईयरफोन, क्यों पसंद आ रहे पुराने गैजेट्स?
Retro Tech Revival: स्मार्टफोन और एआई के इस दौर में युवाओं के बीच पुराने गैजेट्स खरीदने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों को देखें तो पिछले कुछ वर्षों में वायर वाले ईयरफोन, म्यूजिक सीडी और कॉम्पैक्ट कैमरा जैसे कई पुरानी टेक्नोलॉजी वाले गैजेट्स की डिमांड बढ़ी है। आखिर ऐसा ट्रेंड क्यों दिख रहा है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने भले ही दुनिया को आपकी मुट्ठी में ला दिया है, लेकिन हर वक्त कनेक्टेड रहने की यह मजबूरी अब लोगों के लिए डिजिटल थकान का सबब बन रही है। इसी शोरगुल से बचने के लिए टेक मार्केट में एक बेहद दिलचस्प ट्रेंड उभर रहा है। लोग स्मार्टफोन्स के हाई-टेक फीचर्स को दरकिनार करते हुए वापस उन पुराने गैजेट्स की तरफ लौट रहे हैं, जो भाग-दौड़ की जिंदगी के बीच कुछ सुकून के पल देते हैं। ऐसे ट्रेंड को अक्सर नॉस्टैल्जिया कहकर टाल दिया जाता है, लेकिन असल में ये दिखाता कि लोग कैसे स्मार्टफोन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी उपकरणों से थक गए हैं और अब उनसे ब्रेक लेना चाहते हैं।
वायर्ड ईयरफोन्स और MP3 प्लेयर्स का लौटा दौर
आजकल के युवा वायरलेस ईयरबड्स की जगह 90 के दशक वाले तार वाले (वायर्ड) ईयरफोन और ऑफलाइन MP3 प्लेयर को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड 'बोट' (boAt) के मार्केटिंग मैनेजर राघव शाह के अनुसार, हाल के महीनों में वायर्ड ईयरफोन और डिजिटल ऑडियो प्लेयर खरीदने वाले नए ग्राहकों की तादाद करीब 8 गुना बढ़ गई है।
इसकी सबसे बड़ी वजह है शांति की तलाश। लोग संगीत सुनते वक्त व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ई-मेल के लगातार बजने वाले नोटिफिकेशन से आजिज आ चुके हैं और बिना किसी डिस्टरबेंस के सिर्फ म्यूजिक एन्जॉय करना चाहते हैं।
कॉम्पैक्ट कैमरों की दमदार वापसी
एक समय था जब स्मार्टफोन के हाई-रेजोल्यूशन कैमरों ने डिजिटल कॉम्पैक्ट कैमरों के वजूद को खतरे में डाल दिया था। लेकिन अब वही पुराने कैमरे भारी डिमांड में हैं। कैनन इंडिया (Canon India) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कॉम्पैक्ट डिजिटल कैमरों की मांग उनकी मौजूदा सप्लाई से लगभग 10 गुना ज्यादा हो चुकी है। वहीं, फुजीफिल्म (Fujifilm) के इंस्टैक्स (Instax) और क्विकस्नैप कैमरों की बिक्री ने भी बाजार में तेजी पकड़ी है।
बढ़ती मांग के हैरान करने वाले आंकड़े:
वायर्ड ऑडियो:
इन उत्पादों के नए ग्राहकों में लगभग 10 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।
कॉम्पैक्ट कैमरा:
कैमरों की मांग और सप्लाई का अनुपात 10:1 के स्तर पर पहुंच गया है।
शिपमेंट:
साल 2025 में दुनिया भर में कॉम्पैक्ट कैमरा शिपमेंट में 29.6% का इजाफा हुआ।
मार्केट ग्रोथ:
2025 में कैमरा मार्केट की कुल वैल्यू 48.9% तक बढ़ गई।
विनाइल रिकॉर्ड्स:
भारत का विनाइल रिकॉर्ड बाजार छलांग लगाकर 6.21 करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है।
सीडी सेल्स:
अमेरिका में पुरानी म्यूजिक सीडी (CDs) की बिक्री में 45.7% की भारी उछाल आई है।
नई पीढ़ी को क्यों भा रहे हैं पुराने गैजेट्स?
कई लोग इसे नॉस्टैल्जिया मानकर खारिज कर देते हैं, लेकिन जिन युवाओं ने कभी आईपॉड (iPod) या पुराने वॉकमैन देखे तक नहीं, उनके लिए यह एक फ्रेश और नया अनुभव है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई पीढ़ी का यह कदम तकनीक का विरोध नहीं, बल्कि उस पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की सोची-समझी कोशिश है।
- काम की बात: घर में अचानक आ जाए मुसीबत तो काम आएंगे ये 7 गैजेट्स, हर परिवार के पास होने चाहिए
- डारियो अमोदेई: कथनी और करनी में फर्क? एआई के खतरे गिनाने वाले एंथ्रोपिक सीईओ अब ला सकते हैं नया पावरफुल मॉडल
- वनप्लस 16 का डिजाइन हुआ रिवील: 9000mAh की बैटरी, 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक का स्टोरेज; भारत में आएगा या नहीं?
- डुअल स्क्रीन, 200MP कैमरा और 8500mAh बैटरी: Xiaomi 18 Pro सीरीज में क्या होगा खास? 23 सितंबर को उठेगा पर्दा