डुअल स्क्रीन, 200MP कैमरा और 8500mAh बैटरी: Xiaomi 18 Pro सीरीज में क्या होगा खास? 23 सितंबर को उठेगा पर्दा
श्याओमी (Xiaomi) 23 सितंबर को अपना फ्लैगशिप लाइनअप Xiaomi 18 Pro और Pro Max लॉन्च करने जा रहा है। 8500mAh तक की दमदार बैटरी, 200MP का लीका (Leica) कैमरा, बैक पैनल पर सेकेंड्री स्क्रीन और 2nm चिपसेट जैसे प्रीमियम फीचर्स इस फोन को बेहद खास बनाते हैं।

विस्तार
शाओमी ने अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च की तारीख कंफर्म कर दी है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को 23 सितंबर को चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी ने दोनों फोन के कई बड़े फीचर्स भी सामने ला दिए हैं। खास तौर पर 8500mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरा इसे चर्चा में ला रहे हैं।
23 सितंबर को आएंगे दो फ्लैगशिप फोन
- शाओमी 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स का लॉन्च 23 सितंबर को शाम 7 बजे चीन के समय के मुताबिक होगा। इस इवेंट में स्टैंडर्ड शाओमी 18 को पेश नहीं किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत तक टाला गया है।
- कंपनी ने 20 सितंबर को दोनों फोन के हार्डवेयर से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की थीं। फोन में लीका कैमरा सिस्टम, बेहद पतले 0.99mm बेजल, बैक पैनल पर सेकेंडरी स्क्रीन और हाइपरओएस 4 मिलेगा।
8500mAh तक की बैटरी
- शाओमी 18 प्रो में 7000mAh और 18 प्रो मैक्स में 8500mAh बैटरी दी जाएगी। प्रो मैक्स की बैटरी पिछले मॉडल के मुकाबले 1000mAh ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक नई बैटरी में 32% सिलिकॉन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
- हालांकि ज्यादा क्षमता का सीधा मतलब यह नहीं है कि बैकअप भी उसी अनुपात में बढ़ेगा। बैटरी लाइफ प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और यूज पैटर्न जैसी चीजों पर भी निर्भर करती है।
दोनों फोन में 200MP कैमरा
- कैमरा सेटअप इस सीरीज का एक और बड़ा आकर्षण है। दोनों मॉडल में 200MP मेन कैमरा के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
- हालांकि कंपनी ने अभी सेंसर साइज और अपर्चर की जानकारी नहीं दी है। इसलिए समान मेगापिक्सल होने के बावजूद दोनों फोन की फोटो क्वालिटी बिल्कुल एक जैसी होगी, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी।
2nm प्लेटफॉर्म और रियर स्क्रीन
- शाओमी ने दोनों स्मार्टफोन में 2 नैनोमीटर प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी है। इससे बेहतर पावर एफिशिएंसी की उम्मीद है। क्वालकॉम अपने नए स्नैपड्रैगन चिप्स की घोषणा 22 से 24 सितंबर के बीच करेगा, इसलिए प्रोसेसर की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आ सकती है।
- पिछली सीरीज की तरह इस बार भी पीछे एक सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा। इसे इस बार कैमरा मॉड्यूल के साथ फ्लश डिजाइन में रखा गया है। हाइपरओएस 4 के जरिए इस छोटी स्क्रीन के लिए एआई से कस्टम कार्ड भी बनाए जा सकेंगे।
- एंड्रॉयड 17: सैमसंग ने गैलेक्सी एस26 सीरीज के लिए जारी किया वन यूआई 9 अपडेट, जानें क्या हैं नए फीचर्स
- देसी कंपनी का डबल स्क्रीन वाला फोन: 50MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी से लैस; आज है लॉन्चिंग
- खौलते पानी में भी नहीं खराब होगा ये फोन: झेल सकता है 50 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी; मिलता है 24GB रैम
- काम की बात: ब्लूटूथ टेथरिंग क्या है, वाई-फाई हॉटस्पॉट से कितना अलग? जानें किसे कब इस्तेमाल करें