Cyber Fraud: CBI ऑफिसर बन रिटायर्ड डायरेक्टर को बनाया शिकार, ठगे 25 करोड़ रुपये
जब महिला ने पूछा कि ऐसा क्यों तो उसकी बात एक पुलिस अधिकारी से कराई गई जिसने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताया। कॉल पर महिला को बताया गया कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का शिकायत आई है और इसमें उसके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है।

विस्तार
तमाम इंतजाम और जतन के बाद भी भारत में साइबर ठगी नहीं रुक रही है। हर रोज साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुंबई का है जहां मल्टी नेशनल कंपनी (एमएनसी) से रिटायर्ड हुए एक शख्स को साइबर ठगों ने 25 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला एमएनसी में डायरेक्टर के पद पर थी। पुलिस के मुताबिक शहर में इस तरहके मामले हर रोज सामने आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला ने अपनी मां और खुद के म्युचुअल फंड के बाद गोल्ड लोन लेकर ठगों को पैसे दिए हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना इसी साल फरवरी की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बाद एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया, जिसने उसे बताया कि उसके तीन मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे।
जब महिला ने पूछा कि ऐसा क्यों तो उसकी बात एक पुलिस अधिकारी से कराई गई जिसने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताया। कॉल पर महिला को बताया गया कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का शिकायत आई है और इसमें उसके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है।
- WhatsApp: व्हाट्सएप ने आईओएस यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी, जानें पासकी फीचर की सारी डिटेल
- Android 15: सिक्योरिटी के लिए मिलेगा बड़ा फीचर, स्क्रीन शेयरिंग में शेयर नहीं कर पाएंगे पर्सनल डिटेल
- AI ने बनाई आम की ऐसी तस्वीरें, हर कोई हो गया दीवाना
- WhatsApp: जल्द मिलेगा डायलर का सपोर्ट, अनजान नंबर पर कॉल करना होगा आसान