WhatsApp: जल्द मिलेगा डायलर का सपोर्ट, अनजान नंबर पर कॉल करना होगा आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Apr 2024 10:08 AM IST
सार

WhatsApp के आने के बाद अनजान नंबर से आने वाली कॉल के नंबर पर कॉल बैक करना आसान होगा। यह फीचर खासतौर पर उन नंबर्स के लिए होगा जो यूजर्स के फोन में सेव नहीं हैं। WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है।

विज्ञापन
WhatsApp is working on a new feature that will allow users to access an in app dialler
WhatsApp - फोटो : istock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर को इन एप डायलर कहा जा रहा है जो कि वॉयस कॉल के लिए होगा, हालांकि WhatsApp का यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में भी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसका बीटा वर्जन रिलीज होगा।

    WhatsApp के आने के बाद अनजान नंबर से आने वाली कॉल के नंबर पर कॉल बैक करना आसान होगा। यह फीचर खासतौर पर उन नंबर्स के लिए होगा जो यूजर्स के फोन में सेव नहीं हैं। WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर की टेस्टिंग WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन 2.24.9.28 पर हो रही है। यदि यह फीचर रिलीज होता है तो व्हाट्सएप के साथ वॉयस और वीडियो कॉल के लिए इन एप डायलर मिलेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद इंटरनेट के बिना ही दो डिवाइस के बीच फाइल शेयर हो सकेंगी। व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने कहा है कि बिना इंटरनेट शेयर की जाने वाली फाइल भी एंक्रिप्टेड और सिक्योर होंगी। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें