पुराना कंप्यूटर भी दौड़ेगा सुपरफास्ट: जियोपीसी सर्विस हुआ लॉन्च, सिर्फ 1,000 रुपये में घर लाएं नया पीसी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 06 Sep 2026 05:34 PM IST
सार

रिलायंस जियो ने अपनी नई क्लाउड-कंप्यूटिंग सर्विस JioPC लॉन्च कर दी है। अब मात्र 1,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आप अपने पुराने और धीमे कंप्यूटर को सुपरफास्ट बना सकते हैं। इसके लिए बस एक तेज इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।

विज्ञापन
reliance jio jiopc ultra launch price plans ram storage features hindi
जियो पीसी - फोटो : PTI

    विस्तार

    अगर आपका कंप्यूटर पुराना होकर धीमा हो गया है या उसमें स्टोरेज की कमी है, तो अब नया लैपटॉप खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी दमदार क्लाउड-कंप्यूटिंग सर्विस JioPC को सभी यूजर्स के लिए स्टैंडअलोन रूप से लॉन्च कर दिया है, जिसे आप किसी भी इंटरनेट प्रोवाइडर के नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने प्लान के तौर पर जियो पीसी को उपलब्ध किया है जिसकी शुरुआती कीमत 1,000 रुपये से शुरू होती है।

    JioPC और JioPC Ultra के खास फीचर्स

    जियो ने अपनी इस क्लाउड सर्विस को यूजर्स की जरूरत के हिसाब से दो बेहतरीन विकल्पों में बांटा है। स्टैंडर्ड JioPC वर्जन में 8GB RAM और 500GB की क्लाउड स्टोरेज मिलती है। वहीं, ज्यादा पावर चाहने वाले यूजर्स के लिए JioPC Ultra पेश किया गया है, जिसमें 16GB RAM और 1TB की विशाल स्टोरेज दी गई है। यह सर्विस अब सिर्फ JioHome ग्राहकों तक सीमित नहीं है, बल्कि कोई भी यूजर अपने ब्रॉडबैंड, 4G या 5G नेटवर्क के जरिए इसका फायदा उठा सकता है। बिना किसी डेटा ट्रांसफर के इसका एक्टिवेशन 5 मिनट से भी कम समय में हो जाता है।

    विज्ञापन

    सब्सक्रिप्शन प्लान्स और कीमत (GST सहित)

    प्लान का नामअवधिकीमत (रुपये में)
    JioPC2 महीने1,000
    JioPC Ultra2 महीने1,200
    JioPC10+2 महीने2,000 या 4,000 (वेबसाइट पर दोनों विकल्प लिस्टेड)
    JioPC Ultra5 महीने2,500
    JioPC Ultra10+2 महीने5,000

    पुराने कंप्यूटर में कैसे आएगी नई जान?

    • आपको बता दें कि JioPC कोई लैपटॉप, कंप्यूटर या किसी भी तरह का हार्डवेयर नहीं है। यह पूरी तरह क्लाउड पर आधिरित कंप्यूटर सर्विस है। आम तौर पर कंप्यूटर की स्पीड बढ़ाने के लिए RAM बढ़ाई जाती है, SSD लगाई जाती है या प्रोसेसर समेत दूसरे कंपोनेंट बदले जाते हैं। JioPC में इसके बजाय कंप्यूटिंग संसाधन क्लाउड से उपलब्ध कराए जाते हैं।
    • Jio के मुताबिक, करीब तीन से चार साल पुराने कंप्यूटर, जिनमें परफॉर्मेंस या स्टोरेज से जुड़ी दिक्कतें आने लगी हैं, JioPC का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि करीब 8 साल पुराना कंप्यूटर भी क्लाउड के जरिए मॉडर्न एआई (AI) सॉफ्टवेयर और भारी-भरकम एप्स को आसानी से चला सकता है।
    • आपको सीपीयू या हार्डवेयर अपग्रेड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सारा हैवी प्रोसेसिंग का काम जियो के सुरक्षित क्लाउड सर्वर पर होता है। छात्रों, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों के लिए यह अपने सिस्टम को अपग्रेड करने का एक बेहद सस्ता और शानदार विकल्प है।

    क्लाउड-कंप्यूटिंग सर्विस क्या है?

    क्लाउड-कंप्यूटिंग सर्विस का मतलब ऐसी तकनीकी सेवा से है, जिसमें कंप्यूटर की स्टोरेज, प्रोसेसिंग पावर, मेमोरी या सॉफ्टवेयर जैसी सुविधाएं इंटरनेट के जरिए किसी दूर मौजूद सर्वर से मिलती हैं। मान लीजिए आपके पास 8 साल पुराना कंप्यूटर है। उसका प्रोसेसर और RAM अब ज्यादा ताकतवर नहीं है। सामान्य स्थिति में आपको नया कंप्यूटर खरीदना या हार्डवेयर अपग्रेड करना पड़ेगा। लेकिन क्लाउड कंप्यूटिंग में भारी काम आपके कंप्यूटर के बजाय इंटरनेट पर मौजूद शक्तिशाली सर्वर कर सकते हैं। आपका कंप्यूटर इन सर्वर से जुड़कर उनका इस्तेमाल करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के लिए, Google Drive में आपकी फाइलें आपके फोन या कंप्यूटर की बजाय ऑनलाइन सर्वर पर स्टोर होती हैं। इसी तरह JioPC जैसी सेवा में पुराने कंप्यूटर को इंटरनेट के जरिए क्लाउड से अतिरिक्त कंप्यूटिंग पावर और स्टोरेज मिल सकती है। इससे सीमित क्षमता वाला पुराना कंप्यूटर भी कुछ आधुनिक और ज्यादा संसाधन मांगने वाले काम करने में सक्षम हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें