रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स vs नथिंग फोन 4ए: 50,000 रुपये में किसे खरीदना फायदे का सौदा, कौन है पैसा वसूल फोन?
50 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन लेना है? Redmi Note 17 Pro Max अपनी 10,000mAh बैटरी से गदर मचा रहा है, वहीं Nothing Phone 4a Pro प्रीमियम डिजाइन और धांसू कैमरे से ध्यान खींच रहा है। जानिए दोनों में कौन है आपके लिए बेस्ट।

विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन बाजार के प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में इन दिनों कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 50,000 रुपये के बजट में दो धाकड़ स्मार्टफोन- Redmi Note 17 Pro Max और Nothing Phone (4a) Pro आमने-सामने हैं। दोनों ही कंपनियों ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए बिल्कुल अलग-अलग रणनीतियां अपनाई हैं। एक तरफ रेडमी ने हार्डवेयर और बैटरी की झड़ी लगा दी है, तो दूसरी तरफ नथिंग ने अपने किलर लुक, दमदार कैमरे और प्रोसेसर से गेम पलट दिया है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए देखते हैं इन दोनों में से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट डील साबित होगा।
कीमत: बजट में कौन है फिट?
- Redmi Note 17 Pro Max का बेस वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है।
- वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की आधिकारिक कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 54,999 रुपये का हो गया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसे अभी भी 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। देखा जाए तो 50 हजार में रेडमी आपको दोगुना स्टोरेज (256GB) ऑफर कर रहा है।
डिजाइन और डिस्प्ले: स्टाइल में कौन है आगे?
- इन दोनों फोन्स का लुक एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है। Redmi Note 17 Pro Max एक पारंपरिक फ्लैट डिजाइन के साथ आता है, जिसमें मैट फिनिश वाला बैक पैनल और ऊपरी बायीं तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। 229 ग्राम वजन के साथ यह थोड़ा भारी फोन है। हालांकि, IP69K रेटिंग और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ इसकी मजबूती बेजोड़ है।
- दूसरी ओर, Nothing Phone (4a) Pro अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और 'ग्लिफ मैट्रिक्स' (Glyph Matrix) के साथ सबका ध्यान खींचता है। इस बार कंपनी ने एल्युमीनियम यूनिबॉडी का इस्तेमाल किया है। फोन के बैक पैनल पर 137 मिनी-एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो नोटिफिकेशंस से लेकर टाइमर तक दिखाती हैं। 211 ग्राम वजन के साथ यह रेडमी से हल्का और स्लिम है।
- डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल है। लेकिन नथिंग आपको 144Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, जबकि रेडमी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक सीमित है।
प्रोसेसर और स्टोरेज: रफ्तार का किंग कौन?
- परफॉर्मेंस के मामले में नथिंग ने बाजी मार ली है। Nothing Phone (4a) Pro में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और हैवी टास्क के लिए जबरदस्त है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वेपर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।
- वहीं, Redmi Note 17 Pro Max में स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर है। हालांकि, रेडमी ने इसमें लेटेस्ट और सुपरफास्ट UFS 4.1 स्टोरेज दिया है, जबकि नथिंग पुराने UFS 3.1 स्टोरेज पर काम कर रहा है।
कैमरा: वीडियोग्राफी और जूम में कौन है बेस्ट?
- कैमरा सेक्शन में नथिंग एकतरफा जीतता हुआ नजर आ रहा है। Redmi Note 17 Pro Max में 50MP का प्राइमरी (OIS) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सिर्फ दो ही रियर कैमरे हैं।
- लेकिन Nothing Phone (4a) Pro में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा (OIS), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। पेरिस्कोप लेंस के साथ 140x डिजिटल जूम नथिंग को फोटोग्राफी के दीवानों की पहली पसंद बनाता है। दोनों ही फोन्स में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग: पावर का असली बॉस
बैटरी के मामले में Redmi Note 17 Pro Max के आस-पास भी कोई नहीं है। इस फोन में 10,000mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W हाइपरचार्ज और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन उन लोगों के लिए वरदान है जो दिनभर चार्जर ढूंढने से नफरत करते हैं। वहीं, नथिंग फोन स्लिम डिजाइन के कारण सिर्फ 5,400mAh की बैटरी के साथ आता है और यह 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
किसे कौन सा फोन लेना चाहिए?
Redmi Note 17 Pro Max:
उनके लिए है जिन्हें हर हाल में लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, फोन को बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं चाहिए, और जो रफ-एंड-टफ (IP69K) इस्तेमाल के लिए एक मजबूत डिवाइस ढूंढ रहे हैं।
Nothing Phone (4a) Pro:
उनके लिए है जो एक स्टाइलिश, प्रीमियम लुक वाला फोन चाहते हैं। अगर आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और पेरिस्कोप जूम वाले बहुमुखी कैमरे का शौक है, तो नथिंग आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है।
- एआई हैकिंग केस: ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई को किया तलब, 1 अक्तूबर को होगी सुनवाई
- एआई एजेंट हुआ बेकाबू: सुरक्षा घेरा तोड़ इंटरनेट से हुआ कनेक्ट, प्राइवेट फोटोज कीं लीक, कंपनी ने रोकी ट्रेनिंग
- ऑनर एक्स9ई प्रो: 11,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला बीस्ट फोन लॉन्च, 10 मीटर पानी में भी नहीं होगा खराब
- कैमरा और वीडियो दोनों में दमदार हैं ये फोन: कीमत 1 लाख रुपये के अंदर, 4K से लेकर 8K तक में करें रिकॉर्डिंग