कैमरा और वीडियो दोनों में दमदार हैं ये फोन: कीमत 1 लाख रुपये के अंदर, 4K से लेकर 8K तक में करें रिकॉर्डिंग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 27 Sep 2026 10:26 PM IST
सार

Best Camera Phones Under 1 Lakh: अगर आप रील्स, व्लॉग या प्रोफेशनल वीडियो शूट करने के लिए नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो 1 लाख रुपये के अंदर कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। इनमें 4K 60fps से लेकर 8K और 4K 120fps रिकॉर्डिंग तक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

best camera smartphones under 1 lakh for video recording and camera
1 लाख के बजट में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। चाहे इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनानी हों या यूट्यूब के लिए हाई-क्वालिटी व्लॉग शूट करना हो, आपके पास एक शानदार कैमरा फोन होना बहुत जरूरी है। अगर आपका बजट 1 लाख रुपये तक है, तो भारतीय बाजार में एपल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और गूगल जैसे दिग्गजों के कई दमदार ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। आइए ऐसे ही कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर नजर डालते हैं जो कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद बन सकते हैं।

    1. Samsung Galaxy S26

    सैमसंग गैलेक्सी एस26 में 50MP मेन कैमरा, 10MP 3x टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। यह 8K वीडियो 30fps और 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में एक्सीनॉस 2600 चिपसेट, 4,300mAh बैटरी और 6.3 इंच का 120Hz डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत करीब 99,999 रुपये से शुरू होकर 1,02,999 रुपये तक जाती है।

    2. iPhone 17

    आईफोन 17 में ए19 चिपसेट के साथ 48MP मेन और 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। यह 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP फ्रंट कैमरा और सेंटर स्टेज फीचर दिया गया है। 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है।

    3. Google Pixel 11

    गूगल पिक्सल 11 में टेंसर G6 चिपसेट के साथ 48MP मेन, 13MP अल्ट्रा वाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले और 4,985mAh बैटरी है। 256GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है।

    4. Oppo Find X9

    ओप्पो फाइंड X9 में 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें मेन, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। खास बात यह है कि फोन 4K वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें डायमेंसिटी 9500 चिपसेट और 7,025mAh बैटरी है। फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है।

    5. Vivo X300 FE

    वीवो X300 FE में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP मेन, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 99,999 रुपये तक जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें