Fact Check: रेलवे में निकलीं 29,000 भर्तियां हैं फर्जी, सरकार ने विज्ञापन पर दिया यह जवाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Oct 2023 01:56 PM IST
सार

आज भी फर्जी भर्तियों के नाम पर ठगी हो रही है लेकिन बस तरीका बदल गया है। अब इंटरनेट पर आसानी से किसी भी सरकारी विभाग को लेकर विज्ञापन दिए जा सकते हैं। ताजा मामला भारतीय रेलवे से जुड़ा है।

विज्ञापन
Railway Recruitment Board announcing significant openings for loco pilot and technician roles is fake
Railway jobs - फोटो : social media

    विस्तार

    सरकारी नौकरी को लेकर लोग हमेशा से बेताब रहे हैं और यह बेताबी आज भी बरकरार है। इंटरनेट की जब इतनी उपलब्धता नहीं थी तब कचहरी में फर्जी जॉब फॉर्म बेजे जाते थे। आज भी फर्जी भर्तियों के नाम पर ठगी हो रही है लेकिन बस तरीका बदल गया है। अब इंटरनेट पर आसानी से किसी भी सरकारी विभाग को लेकर विज्ञापन दिए जा सकते हैं। ताजा मामला भारतीय रेलवे से जुड़ा है।

    सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन की कटिंग वायरल हो रही है। इस विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि रेलवे में विभिन्न पदों पर 29,000 वैकेंसी निकलीं हैं। विज्ञापन के मुताबिक लोको पायलट के लिए 18,023 और टेक्निशियन के लिए 11,029 पद खाली हैं जिनके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर बताई गई है।

    विज्ञापन

    रेलवे में भर्ती का यह विज्ञापन काफी वायरल हो रहा है। तमाम व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं लेकिन यह फर्जी है। रेलवे में इस तरह की कोई भर्ती नहीं हो रही है और ना ही भारतीय रेलवे ने ऐसा कोई विज्ञापन दिया है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने भी इसे फर्जी बताया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें