Viral Video: जयपुर की सड़क पर मनी हाइस्ट स्टाइल में युवक ने उड़ाए नोट, लगा लंबा जाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

यह वायरल वीडियो जयपुर के Westside मॉल का है जो कि गौरव टावर में है। यह मालवीय नगर जयपुर में स्थित है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह वीडियो कब का है। पुलिस ने एक ट्वीट के रिप्लाई में कहा है कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Man blew notes in Jaipur in money heist style video goes viral
jaipur note - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नेटफ्लिक्स की सीरीज मनी हाइस्ट तो आपको याद ही होगी। यदि नहीं याद है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको उसकी याद आ जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कार की छत पर खड़े होकर नोट उड़ा रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स की आवाज भी सुनी जा सकती है जिसमें वो कह रहा है कि ये असली नोट हैं और बीस रुपये के हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि नोट उड़ाने वाले शख्स ने मास्क पहन रखा है जो कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज Money Heist के किरदार जैसा है। वीडियो में लोग नोट लूट भी रहे हैं। शख्स की इस हरकत के कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया है। यह वायरल वीडियो जयपुर के Westside मॉल का है जो कि मालवीय नगर जयपुर में स्थित है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह वीडियो कब का है। पुलिस ने एक ट्वीट के रिप्लाई में कहा है कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें