IMC 2024: शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा टेक इवेंट, 900 स्टार्टअप ने लिया है हिस्सा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का 8वां संस्करण है। हर साल की तरह इस साल भी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi inaugurated the 8th edition of India Mobile Congress 2024
India Mobile Congress - फोटो : IMC

    विस्तार

    आज से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (IMC 2024) की शुरुआत हो गई है जो कि 18 अक्तूबर 2024 तक चलेगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का 8वां संस्करण है। हर साल की तरह इस साल भी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण की थीम "द फ्यूचर इज नाउ" है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2024 के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारत के डिजिटल विकास और दूरसंचार की प्रगति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक अवसर है। IMC 2024 में भारत के 6G दृष्टिकोण पर भी विशेष ध्यान होगा, जिसमें सरकार ने 6G तकनीक के लिए भारत को वैश्विक नेता बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत 6G एलायंस के तहत, 6G मानकीकरण में 10% पेटेंट में योगदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जो इस क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

    विज्ञापन

    IMC 2024 मुख्य स्पीकर के तौर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन मुकेश अंबानी, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोग शामिल हैं। IMC 2024, 5G, 6G, डीपटेक, सेमीकंडक्टर, क्लीन टेक, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, क्वॉटम टेक पर फोकस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें